Romantic Places To VisitIn June: जून साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के कई राज्यों में तापमान आसान छूने लगता है। जून की बढ़ती गर्मी में राहत पाने के लिए कई लोग ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच में घूमने के लिए पहुंच जाते हैं।
जून की बढ़ती गर्मी में अन्य लोगों की तरह कपल्स भी घूमने का प्लान बनाते हैं। कपल्स जब जून में प्लान बनाते हैं, तो ठंडी-ठंडी जगहों के साथ-साथ रोमांटिक जगहों की भी तलाश करते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच पार्टनर के साथ आप सुकून का पल बिता सकती हैं। इन जगहों पर आपको भीड़ भी बहुत कम मिलेगी।
नारकंडा (Narkanda)
जून महीने में हिमाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग शिमला, मनाली, धर्मशाला या डलहौजी जैसी घिसी-पिटी जगह का ही नाम लेते हैं। ऐसे में इस बार आपको नारकंडा में पहुंच जाना चाहिए। नारकंडा शिमला से करीब 61 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन माना जाता है। गर्मियों के मौसम में यहां कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं। जून में यहां का मौसम भ एकदम सुहावना रहता है।
मुख्य आकर्षण-
- हाटू पीक
- तन्नू जुब्बर झील
- कोटगढ़ गांव
- सेब के गार्डन
चोपता (Chopta)
अगर आप उत्तराखंड की भीड़ वाली जगहों मसूरी या नैनीताल से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं, तो फिर आपको चोपता पहुंच जाना चाहिए। समुद्र तल से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद चोपता को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। चोपता से हिमालय की खूबसूरती को निहार सकते हैं। जून में यहां का मौसम भी सुहावना रहता है। पार्टनर के साथ यहां एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
मुख्य आकर्षण-
- देवरिया ताल
- तुंगनाथ मंदिर
- चंद्रशिला ट्रेक
- सारी गांव
पेलिंग (Pelling)
नॉर्थ ईस्ट इंडिया की हसीन वादियों में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना किसी जन्नत से कम नहीं है, लेकिन अगर आप पार्टनर के साथ जून में जाना चाहते हैं, तो पेलिंग पहुंच सकते हैं। कंचनजंगा पर्वत के पास में स्थित पेलिंग कपल्स को अद्भुत और मनोरम दृश्य प्रदान करता है। यहां के शांत वातावरण में कपल्स जीवन का सबसे यादगार पल बिता सकते हैं। जून में यहां का वातावरणरोमांटिक भी रहता है।
मुख्य आकर्षण-
- पेमायांगत्से मठ
- खेचेओपलरी झील
- रिम्बी वॉटरफॉल
- सांगो चोलिंग मठ
रोहड़ू (Roharu)
समुद्र तल से करीब 1 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर रोहड़ू हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। शिमला और मनाली की भीड़-भाड़ से दूर रोहड़ू शांत और शुद्ध वातावरण के लिए खूब जाना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और झील-झरने रोहड़ू की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। रोहड़ू में आप पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जून में यहां का मौसम भी सुहावना रहता है।
मुख्य आकर्षण-
- चिरगांव
- चांशल रेंज
- शिकरू देवता मंदिर
- सेब के गार्डन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों