Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

दिल्ली से 200 किमी के अंदर स्थित हैं ये रोमांटिक जगहें, आप भी पहुंचें

अगर आप भी पार्टनर के साथ रोमांटिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली से 200 किमी के अंदर स्थित इस जगहों पर जा सकते हैं। 
Updated:- 2022-08-03, 16:02 IST
romantic places near delhi within  kms

मानसून का मौसम और कपल्स के बीच गहरा रिश्ता होता है। रिमझिम बारिश के दौरान अपने पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। अन्य जगहों की तरह दिल्ली के कपल्स भी मानसून के मौसम को व्यर्थ नहीं जाने देते हैं, क्योंकि वो आसपास की जगहों पर घूमने का पालन बनाते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली से करीब 200 किमी के अंदर किसी बेहतरीन रोमांटिक जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इन जगहों पर अपने पार्टनर एक साथ ज़रूर पहुंचना चाहिए। आइए जानते हैं।

दमदमा लेक (Damdama Lake)

Damdama Lake

बारिश के मौसम में दमदमा लेक घूमने के लिए सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि कई लोग परिवार के साथ भी पहुंचते हैं। यह लेक दिल्ली, नोएडा आदि आसपास के शहरों के लोगों के लिए एक बेस्ट रोमांटिक जगह है। लेक में पानी भरने से यहां आप पार्टनर के साथ बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां आप अरावली की पहाड़ियों में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से दमदमा लेक की दूरी लगभग 60 किमी है।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान (Sariska National Park)

Sariska National Park

गुरुग्राम से लगभग लगभग 192 किमी की दूरी पर मौजूद सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान भी एक बेस्ट रोमांटिक जगहों में शामिल है। राजस्थान के अलवर में स्थित यह उद्यान एक बाघ अभयारण्य है। यहां आप पार्टनर के साथ जंगल सफारी के लिए भी निकल सकते हैं। मानसून के मौसम में उस उद्यान का नज़ारा देखते ही बनता है। इस उद्यान को पक्षियों का घर भी बोला जाता है।

इसे भी पढ़ें:5 दिन नहीं बल्कि 1 दिन की छुट्टी लेकर हफ्ते भर घूम सकते हैं, ऐसे बनाएं प्लान


नीमराना फोर्ट (Neemrana Fort)

Neemrana Fort

दिल्ली से 200 किलोमीटर के अंदर नीमराना फोर्ट से अधिक रोमांटिक जगह कोई और नहीं। जी हां, इस फोर्ट में आज भी हर दिन कई कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित नीमराना फोर्ट नाईट लाइफ के लिए एक बेस्ट रोमांटिक जगह है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से लगभग 128 किमी की दूरी पर है यह फोर्ट।

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की यह अलौकिक जगह आज तक बची हुई है सैलानियों की नजर से

डीग (Deeg)

Deeg bharatpur

राजस्थान का भरतपुर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह एक ऐसा शहर है जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। भरतपुर का डीग शहर एक ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ एक रोमांटिक जगह भी है। मानसून के समय इस जगह ही खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। डीग में आप डीग फोर्ट, भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान और हवेली भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@cloudinary,trawell.in)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।