Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

उत्तराखंड की यह अलौकिक जगह आज तक बची हुई है सैलानियों की नजर से

अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस अलौकिक जगह पर आपको भी घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए।
Updated:- 2022-07-30, 15:35 IST
best places to visit in bazpur uttarakhand

पहाड़ों में घूमने का एक अलग ही मज़ा है, इसलिए हर दिन हजारों सैलानी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। कई सैलानी उन्हीं जगहों पर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं जिस जगह के बारे में वो जानते हैं या फिर कभी न कभी घूमने गए हो। लेकिन उत्तराखंड की एक ऐसी जगह है जो आज भी सैलानियों की नज़र से दूर है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में मौजूद बाजपुर के बारे में। उत्तराखंड की यह जगह कई अलौकिक जगहों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बाजपुर घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको बाजपुर की कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

नेहरु पार्क

best places to visit in neharu park in bazpur

बाजपुर में घूमने के लिए नेहरु पार्क एक बेहतरीन जगह है। कहा जाता है कि जो भी सैलानी बाज़पुर में घूमने के लिए पहुंचता है वो सबसे पहले नेहरु पार्क ही घूमने के लिए पहुंचता है। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह पार्क एक नहीं बल्कि कई अद्भुत दृश्य के लिए भी प्रसिद्ध है। इस पार्क को आपको ऐसे कई पेड़-पौधे देखने को मिल सकते हैं जो आज विलुप्त भी हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत है भारत की यह घाटी, जहां नहीं जा सकते हैं भारतीय

कॉर्बेट वॉटरफॉल

best places to visit in bazpur waterfall inuttarakhand

बाजपुर शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर मौजूद कॉर्बेट वॉटरफॉल एक लोकप्रिय स्थान है। खासकर, उन लोगों के बीच काफी फेमस है जो लोग नेचर से प्रेम करते हैं, क्योंकि या वॉटरफॉल घने जंगलों के बीच में स्थित है। लगभग 20 मीटर की ऊंचाई से जब नीचे की तरफ पानी गिरता है तो इस सुंदर दृश्य को देखते ही बनता है। इस स्थान को पक्षियों का घर भी माना जाता है।(लंढौर हिल स्टेशन)

बाजपुर गुरद्वारा

places to visit in bazpur

बाजपुर में मौजूद बाजपुर गुरद्वारा भी घूमने के लिए एक लोकप्रिय जगह है। यह स्थान भी पहाड़ों से घिरे होने के चलते सैलानियों के बीच काफी फेमस है। ऐसे में अगर आप बाजपुर की यात्रा में किसी धार्मिक जगह घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां सुबह शाम लंगर भी लगता है जहां आप भोजन कर सकते हैं।(मशोबरा हिल स्टेशन)

इसे भी पढ़ें:दक्षिण भारत में मौजूद यह समुद्री तट अलौकिक सुंदरता का है प्रतीक, आप भी पहुंचें

इन चीजों का लुत्फ़ उठाएं

things to do in bazpur uttarakhand

बाजपुर में नेहरु पार्क, कॉर्बेट वॉटरफॉल और बाजपुर गुरद्वारा घूमने के साथ-साथ आप अन्य चीजों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। जी हां, यहां आप नेचर वॉक का आनंद उठाने के साथ-साथ ट्रेकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा लोकल मार्केट में शॉपिंग करने के साथ-साथ एक से एक बेहतरीन स्थानीय भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।