सूरत के इस रेस्टोरेंट में वेटर नहीं टॉय ट्रेन परोसती है खाना

भारत में अलग-अलग तरह के रेस्टोरेंट हैं जहां पर मेहमानों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की थीम भी होती हैं। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में जहां पर रेस्टोरेंट में वेटर नहीं टॉय ट्रेन खाना परोसती है। तो चलिए जानते हैं इस अनोखे रेस्टोरेंट के बारे में।
कहां पर है यह रेस्टोरेंट?

आपको बता दें कि इस रेस्टोरेंट का नाम ट्रेनियन एक्सप्रेस है। इस रेस्टोरेंट में बदलती टेक्नोलॉजी के साथ रोजगार भी लोगों को दिया जाता है। आपको बता दें कि इस रेस्टोरेंट ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है।
इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों को टॉय ट्रेनों के जरिए खाना परोसा जाता है। इस अद्भुत तरीके काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट गुजरात के सूरत में स्थित है। इस रेस्टोरेंट के किचन से निकलकर लोगों के बैठने की जगह तक यह टॉय ट्रेन ही खाना पहुंचती है।(दिल्ली में बेस्ट मटर कुलचे मिलेंगे यहां, आपने टेस्ट किया क्या?)
अलग-अलग डिब्बों में ब्रेड, ग्रेवी, सब्जी रखे हुए होते हैं। यह ट्रेन लोगों के पास जाकर रुकती है और फिर लोग उससे अपना खाना निकालते हैं और फिर टॉय ट्रेन आगे निकल जाती है। इस रेस्टोरेंट में कई तरह की टॉय ट्रेन हैं जो रेस्टोरेंट में बने हुए अलग-अलग ट्रैक पर जाकर लोगों को खाना देती है।
इसे जरूर पढ़ें- Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 टिप्स
क्यों है यह बहुत खास?
आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट बहुत खास इसलिए भी है क्योंकि यहां पर ट्रेन के साथ-साथ अलग-अलग टेबल में सूरत शहर के क्षेत्रों के अनुसार एक विशेष नाम भी दिया गया है। लोगों को रेस्टोरेंट का यह अंदाज इसलिए काफी पसंद आया है।
आपको बता दें कि रेस्टोरेंट के एक कमरे में रिमोट की मदद से टॉय ट्रेन को ऑपरेट किया जाता है।(इस वीकेंड घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो नोएडा की इन जगहों को करें एक्सप्लोर) रेस्टोरेंट की ये थीम लोगों को अपने भोजन का आनंद लेने के लिए आकर्षित करती है क्योंकि यहां बिना किसी वेटर की मदद सीधे भोजन करने वालों को पकवान दिया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- वीकेंड पर नोएडा की इन जगहों पर उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
इस तरह की थीम के साथ यह रेस्टोरेंट लोगों को बहुत खास लग रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।