कहते हैं दिल्ली दिल वालों की है। यह देखने में भी बेहद खूबसूरत है। इसलिए दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।
यहां ऐतिहासिक इमारत से लेकर गार्डन तक आपको हर एक चीज देखने को मिलेगी। दिल्ली एक ऐसा शहर है, जो अपने आप में कई किस्से और कहानियों को समाए हुए है।
अगर आप वेस्ट दिल्ली में रहती हैं तो आपको इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। वेस्ट दिल्ली भी बेहद खूबसूरत है और यहां ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ घूम सकते हैं।
मिनी कुतुब मीनार
आपने कुतुब मीनार के बारे में तो जरूर सुना होगा? लेकिन क्या आपने उत्तम नगर में बसे मिनी कुतुब मीनार को देखा है? इसे हस्तसाल मीनार भी कहा जाता है। यह 5 मंजिला मीनार थी, जिसे 1650 में शाहजहां के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। हालांकि, अब इसके चारों ओर केवल इमारतें ही हैं।
हालांकि, अब केवल इसकी 3 मंजिल ही बची है, इसके अंदर भी एक सीढ़ी है। इस मीनार से जुड़ी कई कहानियां हैं, जिनमें से एक है कि यह जगह पहले पानी में डूबी रहती थी। कहा जाता है कि इस मीनार के पास कई हाथी आराम करते थे, जिसके कारण इसका नाम हस्तसाल रखा गया।
पता: मिनी कुतुब मीनार - हस्तसाल गांव, उत्तम नगर
दिल्ली हाट जनकपुरी
अगर आपको शॉपिंग से लेकर खाने तक का शौक है तो आपको दिल्ली हाट जनकपुरी जाना चाहिए। हालांकि, अब यहां ज्यादा शॉप नहीं है, लेकिन आप यहां शांति से घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यहां लोगों की भीड़ भी नहीं लगती है। इसलिए आप यहां सुकून से बैठ सकते हैं।
पता: लाल सैन मंदिर मार्ग, वीरेंद्र नगर, जनकपुरी- 110058
इसे भी पढ़ें: ईस्ट दिल्ली के इन खूबसूरत जगहों को एक बार जरूर करें एक्सप्लोर
रॉक गार्डन
हालांकि, पूरे दिल्ली में गार्डन की कमी नहीं है। लेकिन अगर आप वेस्ट दिल्ली में रहते हैं तो आपको रॉक गार्डन जाना चाहिए। आप यहां अपने पार्टनर के साथ घंटों समय बिता सकते हैं।
इसके अलावा दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी यह जगह अच्छी है। इसके अलावा जॉगिंग और मॉर्निंग वॉक के लिए भी यह जगह बेहद अच्छी है।
इस गार्डन में आपको बोगनविलिया फूल भी देखने को मिलेंगे, जिससे चारों तरफ आपको गुलाबी रंग ही नजर आएगा। फुटबॉल, क्रिकेट और अन्य गेम्स के लिए भी यहां अलग सेक्शन बनाएं गए हैं। (दिल्ली के फेमस गार्डन)
पता: 13/30, ब्लॉक 13, वेस्ट पटेल नगर
इसे भी पढ़ें: क्या सच में दिल्ली में 1 नहीं बल्कि 2 कुतुब मीनार है? पढ़ें पूरी खबर
Recommended Video
कुम्हार ग्राम
जैसे कि इसके नाम से पता चलता है यह दिल्ली की काफी बड़ी कुम्हार कॉलोनी है। यहां करीब 800 परिवार रहते हैं, जो शिल्प कौशल को जींवत रखने में योगदान दे रहे हैं।
यहां आपको ऐसी कई मिट्टी के बर्तन देखने को मिलेंगे, जिसकी कलाकारी बेहद अद्भुत होती है। (Delhi NCR के वाटर पार्क)
यह जगह दिल्ली की भीड़भाड़ से बेहद दूर है। यहां आपको बर्तन, सुराही, दीए, उरुली, फूलदान और मूर्तिकला जैसी कई बेहतरीन सजावट की चीजें मिलेंगी।
पता: कुम्हार ग्राम - रानी बाग, कुमहार वाली गली, परजापत कॉलोनी, बिंदापुर
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।