herzindagi
east delhi places

ईस्ट दिल्ली के इन खूबसूरत जगहों को एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

अगर आप दिल्ली में रहती हैं तो ईस्ट दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-07-24, 12:00 IST

वैसे तो पूरी दिल्ली ही बेहद खूबसूरत है। लेकिन दिल्ली भी दिशाओं के अनुसार बटी हुई है। क्या आप ईस्ट दिल्ली में रहती हैं? लेकिन आप घूमने के लिए कहीं और जाती हैं और आपको लगता है कि इस तरफ तो कुछ है ही नहीं। अगर आप ऐसा सोचती हैं तो आप एकदम गलत है। क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको ईस्ट दिल्ली में घूमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।

अक्षरधाम

akshardham east delhi place

ईस्ट दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह अक्षरधाम है। यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है, जो हिंदू धर्म के अवतार, देव और महान संत हैं। जैसे ही आप इस मंदिर में जाएंगे सबसे पहले आपको भगवान स्वामीनारायण की 1 फीट ऊंची तस्वीर देखने को मिलेगी।

यह मंदिर रात को और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। शाम को यहां पर लाइटिंग शो होता है, जिससे पूरा मंदिर जगमगा जाता है। यकीन मानिए अगर दिल्ली में रहकर आपने इस मंदिर को देखा तो आपका यहां रहना व्यर्थ है। यहां जाकर आपको शांति का एहसास होगा। यह मंदिर 100 एकड़ जमीन तक फैला हुआ है, अब आप खुद सोचिए यह मंदिर कितना भव्य होगा।

संजय झील

sanjay jheel east delhi

सोचिए दिल्ली जैसे भीड़ भाड़ इलाके में अगर हम आपको झील लेकर जाएं तो कैसा लगेगा। शायद इससे पहले आपने संजय झील का नाम न सुना हो। यह झील ईस्ट दिल्ली में है। यह यमुना नदी और हिंडन नदी चैनल के द्वारा बनाई गई आर्टिफिशियल झील है। 42 एकड़ तक यह झील फैली हुई है। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

इससे आपको नैनीताल न जाने का अफसोस नहीं होगा। इसके अलावा यहां जिम, फुटबॉल और बैडमिटन कोर्ट भी हैं। यह जगह फ्रेंड्स के साथ फन आउटिंग के लिए एकदम बेस्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इस झील को देखने के लिए पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:इस बार घूम आएं कनॉट प्लेस के म्यूजिम ऑफ इल्यूजन , जानें क्या है खास

ई-ओ-डी यानी एवरी अदक डे, एक मल्टी एडवेंचर पार्क है, जहां आपको हरियाली देखने को मिलेगी। 10 एकड़ जमीन में फैले इस पार्क में आपको थ्रिल राइड्स, इनडोर स्पोर्ट्स और आउटडोर गेम्स खेलने को मिलेंगे।

यह विडियो भी देखें

यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ एक्टिविटी है। इसलिए अगर आप ईस्ट दिल्ली में रहती हैं तो इस पार्क में घूमने जाएं। यहां जाने के लिए आपको मयूर विहार गेट नंबर 2 पर उतरना होगा। (भारत के बेस्टएम्यूजमेंट पार्क)

इसे भी पढ़ें:फ्री में करना चाहते हैं सैर, तो दिल्ली की इन जगह को करें एक्सप्लोर

छोटा बाजार

chota bazar east delhi

अगर आपको शॉपिंग और अच्छा स्ट्रीट फूड खाने का शौक है तो छोटा बाजार मार्केट जाएं। यहां आपको सस्ते में कपड़े और फुटवियर मिल जाएंगे। यह दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। यहां आप जमकर खरीदारी कर सकती हैं और जब घूमकर थक जाएं तब आप यहां ठेले पर बिकने वाले खानों का आनंद ले सकती हैं।

हालांकि, यहां काफी भीड़ रहती है। छोटा बाजार जाने के लिए आपको शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से छोटा बाजार करीब 750 मीटर दूर है। (Delhi NCR के वाटर पार्क)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।