क्या सच में दिल्ली में 1 नहीं बल्कि 2 कुतुब मीनार है? पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में मौजूद कुतुब मीनार के बारे में लगभग हर कोई जानता है। यह ऐतिहासिक मीनार इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है। यह सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में से एक है। इस मीनार को देखने और इसके आसपास मौजूद जगहों पर घूमने के लिए हर दिन हजारों सैलानी पहुंचते हैं।
लेकिन अगर आपसे यह सवाल पूछा जाए कि क्या आपको मालूम है कि दिल्ली में 1 नहीं बल्कि 2 कुतुब मीनार है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? जी हां, दिल्ली में 1 नहीं बल्कि 2 कुतुब मीनार है। एक महरौली में और दूसरा उत्तम नगर में। इस लेख में हम आपको उत्तम नगर में मौजूद मिनी कुतुब मीनार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं।
मिनी कुतुब मीनार के नाम से प्रसिद्ध
जी हां, उत्तम नगर में मौजूद इस मीनार को मिनी कुतुब मीनार के नाम से जाना जाता है। इसे कई लोग हस्तसाल या हस्त मीनार के नाम से भी जानते हैं। हस्त मीनार के बारे में कहा जाता है कि इसे कुतुब मीनार के तर्ज पर ही बनाया गया था। कुतुब मीनार की तरह ही इसके अंदर एक पतली सीढ़ी है जो ऊपर तक जाती है।
हस्त मीनार की क्या है ऊंचाई?
उत्तम नगर में मौजूद हस्त मीनार लगभग 16.87 मीटर ऊंचा है। वहीं महरौली में मौजूद कुतुब मीनार लगभग 47 मीटर ऊंचा है। हस्तसाल मीनार को भी कुतुब मीनार की तरह लाल बलुआ पत्थर और ईट से बनाया गया है। यह मीनार आसपास में इतना प्रसिद्ध है कि हर रोज यहां हजारों की संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली-NCR के आस-पास ये हैं बेस्ट झील, वीकेंड में दोस्तों के साथ ज़रूर जाएं
हस्त मीनार का कब हुआ था निर्माण?
हस्तसाल मीनार का निर्माण लगभग 1650 के आसपास में किया गया था। कहा जाता है कि इस मीनार का निर्माण मुगल शहंशाह शाहजहां द्वारा करवाया गया था। कई लोगों का मानना है कि यह मीनार तीन मंजिला इमारत है। इस मीनार के अंदर एक सुरंग है जो ऊपर तक जाती है। इस मीनार के बगल में एक और इमारत है और इस इमारत के बारे में कहा जाता है कि यह शाहजहां का शिकारगाह हुआ करता था।(वीकेंड में गुड़गांव की इन जगहों को करें एक्सप्लोर)
हस्त मीनार से जुड़े रोचक तथ्य
हस्तसाल मीनार से जुड़ी कई दिलचस्प कहानी भी है। एक कहानी है कि यह स्थान पहले पानी में डूबा रहता था। एक अन्य कहानी है कि इस मीनार के पास पहले बहुत से हांथी आराम करते थे, इसलिए इसका नाम हस्तसाल पड़ गया।
इसे भी पढ़ें:कनॉट प्लेस घूमने जाएं तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
कैसे पहुंचे?
हस्तसाल मीनार पहुंचना काफी आसान है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो सबसे पास में उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पड़ेगा। उत्तम नगर मेट्रो से टैक्सी या कैब लेकर आप हस्तसाल पहुंच सकते हैं। दिल्ली से बाहर रहने वाले सैलानी दिल्ली पहुंचकर किसी टैक्सी या कैब से यहां पहुंच सकते हैं।(गुड़गांव के आसपास मौजूद खूबसूरत हिल स्टेशन)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ और कमेंट ज़रूर करें।
Image Credit:(@freepik,wikimedia)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।