Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:31 PM IST

पूवार जाएं तो इन जगहों का जरूर उठाएं लुत्फ

अगर आप केरल जा रही हैं तो पूवार की इन जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल भी ना भूलें।
Updated:- 2022-08-19, 10:30 IST
places to visit in poovar

यूं भारत के कण-कण में खूबसूरती बसी है, लेकिन केरल की बात ही कुछ और है। इसकी खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे लोग गॉड्स ओन कंट्री अर्थात् भगवान का अपना देश के नाम से जाना जाता है। तिरुवनंतपुरम केरल की राजधानी है। केरल की राजधानी और इसके आसपास देखने के लिए बहुत कुछ है। इन्हीं में से एक है पूवार। अगर आपको धरती पर जन्नत की सैर करनी है तो आपको पूवार अवश्य घूमना चाहिए।

पूवार एक छोटा सा शहर है जो तिरुवनंतपुरम से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे मछली पकड़ने के गांव के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर नाव किराए पर लेकर बैकवाटर और मैंग्रोव जंगल का अद्भुत नजारा देखने का मौका मिलता है। शहर में कुछ खूबसूरत रिसॉर्ट और होटल हैं जिसके कारण यहां पर ठहरने में भी आपको समस्या नहीं होगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पूवार में देखने लायक कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं-

देखें पूवार बीच

poovar beach

सुनहरी रेत और कल-कल बहता पानी यह पूवार बीच आपको बेहद ही शानदार नजारा पेश करता है। यह बेहतरीन समुद्र तट नेय्यर नदी और अरब सागर के बीच बसा हुआ है। साथ ही नारियल के पेड़ यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। चूंकि, यहां पर मुख्य रूप से मछली पकड़ने का व्यवसाय लोग करते हैं, इसलिए पूवार बीच पर आपको वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन कुछ सुकून के पल बिताने के लिए यह बीच एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है।

इसे जरूर पढ़ें-इस जुलाई अपनी डेस्टिनेशन लिस्ट मे शामिल करें केरल का मलप्पुरम

थिरपराप्पु फॉल्स का उठाएं लुत्फ

Thirparappu

कन्याकुमारी से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, तिरपराप्पु जलप्रपात का झरना मनमोहक दृश्य बनाता है। यह वाटरफॉल मानव निर्मित है और 50 फीट की ऊंचाई से गिरता है। पानी नीचे एक विचित्र कुंड में इकट्ठा होता है। यह एक ऐसा स्थान है, जो विशेष रूप से बच्चों के लिए घूमने के लिए आदर्श माना जाता है। नीचे का कंटेनमेंट किसी टॉप-टियर वाटरपार्क से कम नहीं है और पूरी तरह से सुरक्षित भी है। इस गंतव्य के प्रवेश द्वार में एक छोटा मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है और स्थानीय लोगों द्वारा अत्यधिक पूजनीय है।(कन्याकुमारी के खूबसूरत वॉटरफॉल्स)

फिशिंग विलेज में घूमें

fishing villege

अगर आप केरल और केरल के लोगों की जीवनशैली को करीब से देखना चाहती हैं तो आपको फिशिंग विलेज में भी अवश्य जाना चाहिए। जिसे विंझिंजम के नाम से जाना जाता है। यह तिरुवनंतपुरम के शहर के केंद्र से केवल 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गांव के लोग पारंपरिक तरीके से मछली पकड़कर ही अपना जीवन यापन करते हैं।

उनकी आजीविका पूरी तरह से नदी और समुद्र पर निर्भर है। अपने राजनीतिक और आर्थिक महत्व के अलावा, विंझिंजम एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है और दक्षिण के पसंदीदा गेटवे में से एक है। गांव में शानदार प्राकृतिक समुद्र तट एक शांति का अहसास करवाते हैं।

अपने आकर्षक समुद्र तटों के अलावा, रॉक कट गुफा विंझिंजम का एक और प्रसिद्ध आकर्षण है जो विनंधार दक्षिणामूर्ति को समर्पित मंदिर है। 18वीं सदी के इस मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती की सुंदर अर्ध-नक्काशीदार मूर्तियां हैं और स्थानीय लोगों के लिए इसका अत्यधिक धार्मिक महत्व है।(भारतीय प्रसिद्ध गुफाओं के बारे में जानें)

पूवार में करें शॉपिंग

पूवार एक छोटा सा कोस्टल एरिया है, जहां खरीदारी के लिए कई विकल्प नहीं हैं। लेकिन फिर भी अगर आप पूवार जा रही हैं तो यहां पर आप लोकल मार्केट में जूते, कृत्रिम गहनों और कालीनों को खरीदने पर विचार कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-बजट में कहीं भी करना हो ट्रैवल तो इन टिप्स का रखें ख्याल

तो अब आप जब भी केरल में पूवार शहर घूमकर आएं तो अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज पर अवश्य शेयर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- keralatourism, Wikimedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।