Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

पैराग्लाइडिंग की हैं शैकीन, तो भारत की इन पांच जगहों पर जाना न भूलें

बीते कुछ सालों में काफी कुछ बदला, जैसे-जैसे ट्रैवलर्स की संख्या बढ़ी। एडवेंचरस स्पोर्ट्स के प्रति भी दीवानगी बढ़ती गई और कई ऐसे स्पोर्ट्स के साथ पैराग्लाइडिंग भी पॉपुलर होगई।
Updated:- 2021-06-04, 12:00 IST
paragliding in india main

पैराग्लाइडिंग, डाइविंग, बंजी जंपिंग आदि ऐसे कुछ स्पोर्ट्स हैं, जो बीते कुछ 10-15 सालों से पॉपुलर हुए हैं। उससे पहले तक आपने और हमने इन्हें फिल्मों में होते देखा था। जैसे-जैसे ट्रैवरलर्स देश में बढ़ते गए। कई जगहें कमर्शियलाइज होने लगी, वैसे-वैसे इन स्पोर्ट्स को भी जगह मिलने लगी है। आज पैराग्लाइडिंग जैसा स्पोर्ट बहुत ज्यादा पॉपुलरहो गया है। भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां पैराग्लाइडिंग की व्यवस्था है। पूरी सेफ्टी के साथ इसे कराया जाता है। अगर आप भी ऐसी कुछ जगहों के बारे में जानना चाहें, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

bir billing

भारत में हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे बेहतर जगह मानी जाती है, यही वजह है कि यहां कई सारे पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर्स हैं, जो छोटे, मीडियम और लॉन्ग फ्लाइंग सेशन करवाते हैं। बिलिंग टेक-ऑफ पॉइंट एशिया का सबसे ऊंचा और दुनिया का दूसरा सबसे ऊंची जगह है, जो समुद्र तल से लगभग 8000 फीट ऊपर है और लैंडिंग लगभग 4000 फीट है। अगर आप रोमांच से भरे इस अनुभव को पाना चाहती हैं, तो बीर बिलिंग आपके लिए अच्छी जगह है। अगर आप प्रोफेशनल पैराग्लाइडर नहीं हैं, तो हमारी सलाह है आप पहले टैंडम फ्लाइंग सीखें।बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के लिए अक्टूबर से जून का समय सबसे अच्छा है।

पंचगनी, महाराष्ट्र

panchgani

भारत का यह पैराग्लाइडिंग स्पॉट, ट्रेनिंग और फ्लाइंग दोनों के लिए बेहतर जगह है। यहां की वादियां, हरियाली, सुंदर पहाड़ियां और रिजेस इसे एक शानदार पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन बनाता है। इसके अलावा यहां टैंडम फ्लाइट्स की भी व्यवस्था है और बिगिनर्स के लिए पंचगनी में कई टेक-ऑफ पॉइंट्स हैं, जैसे तपोला, खिंगर और भीलर। यहां ट्रेनिंग के बाद सोलो जंप्स करवाई जाती है। पंचगनी में आप पैरासेलिंग का आनंद भी ले सकती हैं। तो अगली बार अपने दोस्तों के साथ पंचगनी जाना न भूलें।

इसे भी पढ़ें :सुबह और शाम ग़ायब हो जाता है शिव का ये मंदिर, दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

शिलॉन्ग, मेघालय

shillong

मेघालय अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, ऊंचे पेड़ों और विस्तृत विस्तार के कारण एक सुखद अनुभव देता है। जब आप यहां पैराग्लाइडिंग करते हैं, तो आसमान में तमाम पक्षियों के साथ सिर्फ खुद को पाते हैं। सुंदर और खूबसूरत लैंडस्केप, पैराग्लाइडिंग के लिए इस जगह को और दिलचस्प बनाती है। पैराग्लाइडिंग बाजार धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से प्यारे छोटे शहर में विकसित हो रहा है, जो यात्रा और साहसिक उत्साही लोगों को समान रूप से आकर्षित कर रहा है। गर्मियों का मौसम पैराग्लाइडिंग करने के लिए सबसे अच्छा है।

इसे भी पढ़ें :त्तराखंड के छोटे से हिल स्टेशन औली की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी

मनाली, हिमाचल प्रदेश

manali

मनाली टूरिस्ट्स के बीच काफी लोकप्रिय है। हर साल यहां कई सैलानी आते हैं। यहां सोलांग वैली, फतरू पहाड़ी, जैसी जगहों पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां मानसून के दौरान पैराग्लाइडिंग नहीं की जा सकती। मगर उसके अलावा आप किसी भी सीजन में जाकर पैराग्लाइडिंग कर सकती हैं। अगर आपको रोमांच उत्साहित करता है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। इसके अलावा, सोलांग वैली में कई सारे अन्य स्पोर्ट्स भी कराए जाते हैं, आप उन्हें भी भरपूर तरीके से इंजॉय कर सकती हैं।

नंदी हिल्स, बंगलुरू

nandi hills

बैंगलोर से थोड़ी दूरी पर स्थित, खूबसूरत हिल स्टेशन निश्चित रूप से आंखों के लिए डिलाइट हो सकता है। अगर आप नंदी हिल्स आएं, तो इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग करना न भूलें। यहां पैराग्लाइडिंग बहुत पॉपुलर है। समुद्र तल से लगभग 1400 मीटर की ऊंचाई पर जब आप हवा में होती हैं, तो आसपास की हरी-भरी वादियों को निहारते हुए आपके मन को सुकून मिलता है। सुंदर पहाड़ियों से होते हुए आप हरियाली की गोद में उतरती हैं। इस इलाके में पैराग्लाइडिंग के अलावा कई तरह की थ्रिलिंग एक्टिविटीज करने का मौका मिलता है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : freepik images

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।