अगर महाराष्ट्र में घूमने की बेहतरीन जगहों की बात हो तो सबसे पहले मुंबई का नाम ही दिमाग में आता है। इसे सपनों का शहर भी कहा जाता है। हालांकि, मुंबई एक छोटा शहर नहीं है और स्वयं में काफी कुछ समेटे हुए है। मसलन, खोपोली एक ऐसा ही स्थान है, जो मुंबई और पुणे के बीच एक मिड प्वॉइंट के रूप में काम करता है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के स्थित खोपोली मे हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं और शहरों की हलचल से दूर अपना कुछ वक्त प्रकृति की गोद में बिताना पसंद करते हैं। खोपोली एक बेहद ही खूबसूरत स्थान है और यहां पर आप झीलों से लेकर झरनों तक, मंदिरों से लेकर थीम पार्कों तक काफी कुछ देख सकते हैं। इस स्थान की एक खासियत यह भी है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी निराश नहीं करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खोपोली में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी अगली ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकती हैं-
अगर आप खोपोली में फैमिली के साथ भरपूर मस्ती करना चाहते हैं तो आपको इमेजिका जाना चाहिए। इमेजिका देश में अपनी तरह का पहला थीम्ड फैमिली हॉलिडे डेस्टिनेशन है। 130 एकड़ के परिसर में एक थीम पार्क, वाटर पार्क, स्नो पार्क, बॉलीवुड पार्क वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड इल्यूमिनेटेड पार्क आदि है। यहा पर आपके देखने व करने के लिए बहुत कुछ है। आप अद्भुल स्लाइड का आनंद लेने के लिए मायकोनोस-थीम वाले वाटर पार्क में जाएं या 15,000 वर्ग फुट स्नो पार्क में जाएं। इसी तरह, बी-टाउन के जादुई पलों की एक झलक आपको हाउस ऑफ स्टार्स में मिलेगी, जो यकीनन आपका पूरा दिन बना देगी।( मुंबई के इन जगहों पर फैमिली वीकेंड ट्रिप पर जाएं )
इसे भी पढ़ें- नेचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं मुंबई के पास की खूबसूरत जगहें
तुंगराली झील पश्चिमी घाट की गोद में स्थित है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता बस देखते ही बनती है। साफ नीला पानी इसके चारों ओर फैली ऊंची चोटियों को दर्शाता है। इस स्थान के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर आते हैं। आप भी यहां पर आकर कुछ पल बेहद ही शांत वातावरण में बिता सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
यह एक प्राचीन मंदिर है, जिसका निर्माण मराठा साम्राज्य के एक प्रभावशाली राजनेता नाना फडणवीस ने करवाया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और 18 वीं शताब्दी में बने इस मंदिर में बड़ी संख्या में हिंदू भक्त आते हैं। खासकर शिवरात्रि के समय यहां पर भक्तों का हुजूम उमड़ता है। मंदिर के सामने स्थित खूबसूरत झील शांति और शांति के बीच विश्राम करने के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है।(महाराष्ट्र के 9 सबसे फेमस मंदिर)
श्री वरदविनायक मंदिर खोपोली में स्थित एक बेहद ही प्रसिद्ध मंदिर है और यहां पर साल भर बड़ी संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। श्री वरदविनायक मंदिर महाराष्ट्र के बहुत प्रतिष्ठित अष्टविनायक मंदिरों में से एक है। पेशवा सेनापति रामजी महादेव बिवलकर द्वारा 1725 ई. में निर्मित यह मंदिर भक्तों की आस्था का केन्द्र है। मंदिर के किनारों पर चार हाथी की आकृतियाँ हैं और इसके अंदर एक तेल का दीपक है जिसके बारे में माना जाता है कि यह 1892 से लगातार जल रहा है।(मुंबई के इन खूबसूरत डैम के पास ज़रूर पहुंचे)
इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए ये हैं 10 सबसे बेहतरीन जगहें
यह किला मराठा गौरव और वीरता का प्रतीक है। अगर आप कुछ एंडवेचर्स करने की इच्दा करते हैं, तो आप यहां पर ट्रेकिंग कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि इस स्थान की खड़ी चढ़ाई इसे और भी अधिक चैलेंजिंग बनाती है। राजमाची किला आसपास के क्षेत्र का सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। खोपोली जाने वाले हर व्यक्ति को एक बार इस स्थान का दौरा अवश्य करना चाहिए।
तो आपने खोपोली में किन-किन जगहों को एक्सप्लोर किया? अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य शेयर कीजिएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- imagicaaworld, khopoli.maharashtraonline, mumbaipuneadventures
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।