मुंबई के पास मौजूद इन खूबसूरत डैम के पास मस्ती और धमाल करने ज़रूर पहुंचे

अगर आप मानसून के मौसम में मस्ती करने का मन बना रही हैं तो मुंबई के पास स्थित इन डैम्स के पास आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।
Updated:- 2020-09-14, 17:45 IST
mumbai famous dams around

मुंबई यानि माया नगरी। यहां हर रोज लाखों लोग बड़े-बड़े सपने लेकर जाते हैं और उन सपनों को पूरा करने के लिए रात-दिन मेहनत करते हैं। यहां की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में सब इतने व्यस्त रहते हैं कि कहीं आराम से बैठ कर शांति और सुकून से दो-पल बिताने के लिए कोई जगह नहीं मिलती है। ऐसे में अगर आप वीकेंड में इस भीड़ से अलग और खुद को तरो-ताजा करना चाहती हैं और मुंबई के आसपास ही कहीं घूमना चाहती हैं तो इन डैम्स के पास आपको एक बार ज़रूर घूमने जाना चाहिए। यकीन, मानिए इन खूबसूरत डैम्स के आसपास घूमकर आप फिर से अपने आपको फ्रेश और सुकून भरा महसूस करेंगी। यहां पर आप खूबसूरत फोटो भी क्लिक कर सकती हैं।

1-वांद्री लेक डैम

famous dams around mumbai for travel  inside

मुंबई और मुंबई के आसपास के लोगों के लिए वांद्री लेक डैम पिकनिक स्पॉट और फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। यहां आप अपने परिवार, दोस्त यार फिर पार्टनर के साथ भी घूमने जा सकती हैं। यह मुंबई के पालघर जिले में है। मानसून में ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। ये जगह कैंपिंग के लिए जानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: मुम्बई में वेडिंग शॉपिंग के लिए यह हैं बेस्ट जगहें, एक बार जाएं जरूर

2-पेल्हर डैम

dams around mumbai for travel  inside

पेल्हर लेक के पास मौजूद इस डैम के चारों तरफ आपको हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। बारिश के समय यह मुंबई वासियों के साथ अन्य शहरों के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। मुंबई शहर जैसी भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी से दूर ये डैम मस्ती और धमाल करने के लिए परफेक्ट स्पॉट है। (मुंबई की 6 स्पेशल स्ट्रीट फूडस) ये जगह मुंबई से लगभग 55 से 58 की दूरी पर है, जहां आप आराम से 1 घंटे में पहुंच सकती हैं।

 

3-तिवारे डैम

know famous dams around mumbai for travel inside

यह डैम महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में है। रत्नागिरी शहर में आपको डैम के साथ-साथ कई जगहों पर घूमने का मौका भी मिल जाएगा। यहां पास में मौजूद रत्नदुर्ग किल्ला, थीबा प्लेस और मांडवी बीच का पर खूब मस्ती और धमाल कर सकती हैं। यहां मौसम का नजारा देखते ही बनता है। आपके वीकेंड को ये जगह यकीनन स्पेशल बनाएगी। (मुंबई के इन मंदिर की बात है निराली)

 

इसे भी पढ़ें: मुम्बई में अंधेरी की इन जगहों पर मिलता है लजीजदार भोजन

4-भुशी डैम

these are famous dams around mumbai for travel  inside

लोनावला के बारे में तो आप जानती ही होंगी। ये जगह मुंबई वासियों के लिए किसी बड़े पर्यटक स्थल से कम नहीं है। यहीं पर मौजूद है भुशी डैम। घने जंगल, झरने और झीलें इस जगह को घूमने के लिए एक अद्भुत जगह बनाती है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो यहां पर राजमाची पॉइंट और टाइगर्स लीप भी देखना ना भूलें। तो अगर आप भी मुंबई की भाग-दौड़ से कहीं दूर सुकून का पल बिताना चाहती हैं इस तो वीकेंड यहां ज़रूर घूमने पहुंचे। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.hirecab.net,i.ytimg.com,)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।