herzindagi

आइए इस लेख में जानते हैं महाराष्ट्र के 9 सबसे फेमस मंदिर के बारे में

भारत के सबसे आधुनिक राज्यों में से एक महाराष्ट्र सांस्कृतिक और अध्यात्मिक स्थानों से भरपूर है। इस राज्य में मौजूद ऐसे कई प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां हर रोज लाखों सैलानियों की भीड़ मौजूद रहते हैं। नासिक, मुंबई या फिर पुणे हो, इन सभी शहरों में कई प्राचीन और फेमस मंदिर है। आज इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र में मौजूद 9 सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 09 Nov 2021, 17:11 IST

सिद्धिविनायक मंदिर

Create Image :

माया नगरी यानि मुंबई में मौजूद सिद्धिविनायक मंदिर महाराष्ट्र के साथ-साथ समूचे भारत का पवित्र और लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। कहा जाता है कि इस मंदिर का नाम सिद्दिविनायक इसलिए पड़ा क्योंकि, गणेश जी की मूर्ति की सूड दाई ओर मुड़ी हुई हैं और सिद्धि पीठ से जुड़ी है। यह भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से भी एक है।

साईं बाबा मंदिर, शिरडी

Create Image :

महाराष्ट्र के नासिक के पास मौजूद शिरडी मंदिर सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। एक अनुमान में मुताबिक इस मंदिर में साईं बाबा के दर्शन के लिए हर दिन लगभग 15 हज़ार से भी अधिक भक्त आते हैं। यह स्थान साईं की भूमि के नाम से भी प्रसिद्ध है। 

मोरेश्वर मंदिर

Create Image :

महाराष्ट्र के पुणे शहर में मौजूद मोरेश्वर मंदिर मोरेश्वर मोरगाव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान गणेश के अष्टविनायक मंदिरों में से एक होने का भी गौरव प्राप्त है इस मंदिर को। यहां गणेश जी की मूर्ति के साथ-साथ भगवान शिव, भगवान विष्णु, भगवान राम की भी मूर्तियां भी मौजूद हैं।

कैलाश मंदिर

Create Image :

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मौजूद कैलाश मंदिर को कैलाशनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मंदिर एलोरा की गुफा में यह मौजूद है। कहा जाता है कि इस मंदिर के निर्माण में लगभग 2 लाख टन से भी अधिक चट्टान का इस्तेमाल किया गया था और इसे बनाने में लगभग 18 साल का समय लगा था।

 

गणपतिपुले मंदिर

Create Image :

समुद्र तट के किनारे मौजूद गणपतिपुले मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है, जो मुंबई से लगभग 340 किलोमीटर की दूरी पर है। कोंकण के तट पर स्थित यह स्थान लगभग 400 साल पुराने गणपति मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप मंदिर घूमने के साथ-साथ समुद्र तट पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

शनि शिंगणापुर

Create Image :

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले मौजूद शनि शिंगणापुर एक जादुई मंदिर माना जाता है। शनि भगवान के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि भगवान शनि चोरों से उनके सामान की रक्षा करते हैं और सभी दुःख दूर भी करते हैं।

त्रिम्बकेश्वर शिव मंदिर

Create Image :

महाराष्ट्र में मौजूद त्रिम्बकेश्वर शिव मंदिर महाराष्ट्र के सबसे पवित्र और सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां मौजूद ज्योतिर्लिंग भगवान ब्रह्मा, विष्णु और भगवान रुद्र की मूर्ति सबसे प्रसिद्ध हैं। नासिक शहर से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद इस मंदिर में अमूमन सैलानियों की भीड़ रहती हैं।

यमाई देवी मंदिर

Create Image :

महाराष्ट्र के सतारा जिले में मौजूद यमाई देवी मंदिर महिलाओं के लिए बेहद पवित्र मंदिर है। यह मंदिर यमाई देवी को समर्पित है। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यह मंदिर खूबसूरत नजारों के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है।

भीमाशंकर मंदिर

Create Image :

भीमाशंकर मंदिर महाराष्ट्र के पुणे शहर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक बेहद ही पवित्र और फेमस मंदिर है। कहा जाता है कि भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल भीमाशंकर महाराष्ट्र का प्रमुख तीर्थ स्थल है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।