Valentine Day 2021: वेस्ट बंगाल की खूबसूरत जगह दीघा कपल्स के लिए लक्षद्वीप से कम नहीं

लक्षद्वीप! मतलब समुद्री किनारा, जहां घूमने के लिए हर कपल्स जाना चाहते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि भारत में लक्षद्वीप के अलावा कोई पर्यटन स्थल नहीं है। बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित एक ऐसी रोमांटिक जगह है, जो खूबसूरती और समुद्री बीच के मामले में लक्षद्वीप से कम नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वेस्ट बंगाल की खूबसूरत जगह 'दीघा' के बारे में। किसी भी कपल्स के लिए बंगाल में ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए कुछ ऐसी ही जगह की तलाश में है, जिसके आसपास शानदार समुद्री तट और प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण हो। तो आपको इस बार दीघा ज़रूर जाना चाहिए। चलिए यहां की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
उदयपुर दत्तपुर सी बीच
दीघा में अगर सबसे अधिक कोई बीच प्रसिद्ध है, तो उस लिस्ट में सबसे आगे हैं उदयपुर दत्तपुर सी बीच है। मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह बीच कपल्स के बीच भी बेहद फेमस है। यहां हर साल हजारों कपल्स दूर-दूर से वैलेंटाइन डे के मौके पर घूमने क लिए आते हैं। सामने समुद्र का किनारा, एक साइड पहाड़, दूसरे साइड खूबसूरत पेड़ और पौधे इस जगह को कपल्स के लिए और भी खास बनाते हैं। यहां कई कपल्स हनीमून ट्रिप के लिए भी आते रहते हैं। न्यू दीघा बीच भी घूमने के लिए परफेक्ट जगह है।
इसे भी पढ़ें:वीकेंड को कुछ खास बनाने के लिए कोलकाता की इन जगहों पर घूमने पहुंचे
शंकरपुर बीच
दीघा से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उदयपुर दत्तपुर सी बीच के बाद सबसे खूबसूरत समुद्री तट शंकरपुर बीच है। सुंदर परिदृश्यो से घिरा यह बीच किसी खास मौके पर घूमने के लिए दीघा में सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। इस बीच के पास में मौजूद कुछ प्राचीन मंदिर भी है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको बड़ी संख्या में मछुआरों को मछलियां पकड़ते हुए भी देख सकते हैं। दीघा में पार्टनर के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां आप बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
अमराबती पार्क
प्रकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अमराबती पार्क दीघा में घूमने के लिए बेहतरीन पार्क में से एक है। इस पार्क में एक लेख भी मौजूद है, जहां आप नौका विहार का आनंद उठा सकते हैं। बोटिंग के साथ-साथ यहां आप पार्टनर के साथ रोपवे की सवारी का भी मज़ा ले सकते हैं। दीघा समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर स्थित यह पार्क मौसमी फूलों के लिए पूरे वेस्ट बंगाल में फेमस जगह है। यहां पार्टनर के साथ प्राकृतिक सोंदर्य के बीच सुकून भरा टाइम स्पेंड करने का एक अलग ही मज़ा है।
इसे भी पढ़ें:फेस्टिव सीजन में कोलकाता के इन बेहतरीन हॉलीडे डेस्टिनेशन्स पर जरूर जाएं
मरीन एक्वेरियम एंड रीजनल सेंटर
दीघा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है मरीन एक्वेरियम एंड रीजनल सेंटर। कहा जाता है कि यहां मीठे पानी में लजीय जीवों को एक्वेरियम में रख गया है, जिसे देखने के हजारों सैलानी आते हैं। अगर आपको अलग-अलग जलीय जीवों के प्रजातियों को देखना है, तो आपको यहां घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। यहां आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
कैसे पहुंचें
ट्रेन के माध्यम से आप दीघा रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां से लोकल टैक्सी या बस पकड़कर घूमने के लिए जा सकते हैं। फ्लाइट से जाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचकर वहां से लोकल टैक्सी लेकर दीघा जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@hotelcoraldigha.com,files.wordpress.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।