Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

वीकेंड को कुछ खास बनाने के लिए कोलकाता की इन जगहों पर घूमने पहुंचे

इन वीकेंड में अपने दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंचे कोलकाता के इन खूबसूरत वीकेंड डेस्टिनेशन्स पर। 
Updated:- 2020-10-06, 14:55 IST
famous weekend destination in kolkata visit

एक समय पश्चिम बंगाल यानि कोलकाता देश की राजधानी हुआ करती थी। कोलकात से ही अंग्रेजों ने 'ईस्ट इंडिया कंपनी' का विस्तार किया था, और बाद में देश पर कब्ज़ा। कोलकाता शहर ऐसे कई ऐतिहासिक तथ्य का प्रमाण लिए बैठा है जिसे देख, सुन और पढ़ के आज भी लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना अति उत्साहित हो जाती है। बंगाली की खाड़ी के करीब बसा ये शहर प्राकृतिक और पारंपरिक संस्कृति के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इस शहर को आज भी 'सिटी ऑफ जॉय' के नाम से जाना जाता है। कोलकाता में होने वाली दुर्गा पूजा का शायद ही कोई मुरीद ना हो। कोलकाता की धरती से कई बड़े साहित्यकार, बुद्धिजीवी और क्रांतिकारी योद्धाओं का नाता भारत के लिए रहा है। आज आपको इन्हीं सभी को समेटे हुए कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इस वीकेंड में खूब मौज-मस्ती और धमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-

मायापुर

famous weekend destination in kolkata inside

कोलकाता के आपाधापी से दूर एकांत और शांत वातावरण में घूमने का दिल कर रहा है तो आपके लिए सबसे अच्छी जगह है मायापुर। हुगली नदी के किनारे बसा ये शहर प्रकृतिक खूबसूरती के साथ आध्यात्मिक के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के मंदिर पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यह जगह श्री चैतन्य महाप्रभु के जन्मस्थान के रूप में भी प्रसिद्ध है। वीकेंड में किसी खास जगह घूमने के लिए यहां ज़रूर पहुंचे। 

निक्को पार्क

famous weekend destination in kolkata park inside

घूमने-फिरने और पिकनिक के लिए अगर कोलकाता के आसपास कोई जगह है तो उसका नाम है निक्को पार्क। यहां आपको हमेशा चहल-पहल देखने को मिल जायेगा। इस पार्क को कोलकाता में डिजनीलैंड भी कहा जाता है। इस पार्क में हाल में ही रिवर केवराइड की शुरुआत हुई है। (अम्यूजमेंट पार्क) अगर बच्चों के साथ वीकेंड घूमने के लिए निकले है तो आपके लिए ये पार्क सही जगह है।

 

दीघा

famous weekend destination in kolkata digha inside

कोलकाता की एक छोटी सी जगह है दीघा लेकिन, प्रकृतिक खूबसूरती के मामले में सबसे आगे। समुन्द्र तट के किनारे बसा ये शहर आपके वीकेंड को चार चांद लगा सकता है। इस शहर को कोलकाता का गोवा भी कहा जाता है। राजधानी से महज 180 किमी की दूरी पर है ये डेस्टिनेशन। समुन्द्र तट के किनारे परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताने के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि न्यू दीघा और ओल्ड दीघा दो भागों ये बटा हुआ है जहां आप घूमने जा सकते हैं। (घूमने के शौकीन हैं तो ज़रूर जाएं बेलगाम)

 

इसे भी पढ़ें: भारत की वो छिपी जगहें जिनको ट्रैवल लिस्ट में आपको भी शामिल करना चाहिए

हज़ारद्वारी

famous weekend destination in kolkata hazardwari inside

हज़ारद्वारी शब्द पर ज़रा गौर करें। इस शब्द का मतलब है हज़ार द्वार। जी हां, कोलकाता के मुर्शिदाबाद में एक महल है जिसे हज़ारद्वारी के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस महल में वाकई हज़ार गेट हैं लेकिन, ये भी कहा जाता है कि इन हज़ार गेटों में से सिर्फ सौ गेट ही असली है और बाकि के नकली है। अगर आपको बंगाल के नवाबों के बारे में जानना है तो ये जगह घूमने के साथ-साथ उनके बारे में जनाने के लिए परफेक्ट जगह है।(अजीबो-गरीब नाम है इन कैफ़े का

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में घूमना है बहुत खास, क्या आप भी गए हैं यहां?

कोलकात में इसके अलावा आप दक्षिणेश्वर काली मंदिर, मार्बल पैलेस, सुंदरबन और शांति निकेतन भी अपने ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन जगहों पर भी वीकेंड में आपको मस्ती और धमाल करने का खूब मौका मिलेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@i.ytimg.com,media.cntraveller.in,www.wbtourismgov.in)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।