हर कोई जा रहा है हिमाचल-उत्तराखंड... लेकिन आप घूम आए भारत की ये 3 जगहें, जन्नत का हो जाएगा अहसास

इस समय हर कोई आपसे यह कर रहा होगा कि वह हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड घूमने जा रहा है, लेकिन आप इन जगहों के अलावा भी कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
nathula to tawang top 3 places to visit in winter outside of himachal and uttarakhand

कोरोना के बाद से ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ बहुत ज्यादा देखने को मिली है। सर्दियों में यहां इतनी ज्यादा भीड़ बढ़ जाती है कि ट्रैफिक की वजह से घंटों तक लोग सड़कों पर फंसे रहते हैं। ऐसे में कोई 2 दिनों का ट्रिप प्लान करने के लिए इन जगहों पर गया है और उसका आधे से ज्यादा समय ट्रैफिक में ही चला गया, तो इतनी दूर घूमने का क्या फायदा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सर्दियों में स्वर्ग का अहसास करवाते हैं। दोनों राज्यों में सर्दियों में बर्फबारी, प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं। अगर आप इस बार सर्दियों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की जगह किसी और पहाड़ी जगह पर जाना चाह रहे हैं, जहां आपको थोड़ी कम भीड़ देखने को मिले, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

नाथूला दर्रा

नाथूला दर्रा

अगर सर्दियों में बर्फबारी का नजारा ही देखना है, तो आप नाथूला दर्रा जा सकते हैं। सिक्किम में स्थित यह जगह 14,140 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। तिब्बत और भारत को जोड़ने वाली सबसे पुरानी व्यापारिक सीमा के नाम से भी इसे जाना जाता है। इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत पहाड़ी सड़कों में से एक है। यहां पर आपको एक सुंदर नीली झील भी देखने को मिलेगी। इसे चांगू झील के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो बाबा हरभजन मंदिर भी घूमने जरूर जाएं। इसके अलावा आप सीमा चेक पोस्ट भारत और चीन सीमा द्वार, युद्ध स्मारक और भारतीय सेना प्रदर्शनी केंद्र भी देखने जा सकते हैं। यहां आपको हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसी भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए यहां घूमना आपको अच्छा लगेगा।यहक्रिसमस पर घूमने के लिए सबसे अच्छे हिल स्टेशनमें से एक है।

तवांग

तवांग

यह पूर्वोत्तर भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों की लिस्ट में गिना जाता है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हर साल दूर-दूर से पर्यटक घूमने जाते हैं। यह जगह मठों, स्मारकों, मनमोहक झीलों और झरनों से घिरा हुआ है। प्रकृति के सुंदर नजारों के साथ-साथ आपको इतिहास और विरासत का मिश्रण भी देखने को मिलेगा। अगर आप तवांग आते हैं तो सिर्फ तवांग ही नहीं बल्कि इसके आसपास के दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं। यहां नूरानांग झरना, पांगकांग तेंग त्सो झील, सेला दर्रा, तख्तसंग गोम्पा, तवांग मठ, तवांग युद्ध स्मारक देखने आप जा सकते हैं। यह सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

शिलांग

शिलांग

अगर कम हिमाचल उत्तराखंड इस बार नहीं जाना चाहते हैं, तो शिलांग घूमने का प्लान बना सकते हैं। मेघालय की राजधानी शिलांग कई झरने का घर है। अगर आप झरना प्रेमी हैं, तो शिलांग में एलिफेंट फॉल्स एक बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल और झरना है। यह एक खूबसूरत झरना है और कहा जाता है कि इस झरने को यह नाम अंग्रेजों ने दिया था क्योंकि झरने के एक तरफ हाथी के आकार की चट्टान है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP