एक हफ्ते लगातार काम करने के बाद, वीकेंड का दिन ही ऐसा होता है, जब कपल्स को साथ में समय बिताने का मौका मिलता है। पार्टनर के साथ घूमने से मानसिक सुकून मिलता है और रिश्तों में भी मिठास बनी रहती है। अगर आप नासिक में पार्टनर के साथ घूमने के लिए कोई अच्छी लोकेशन ढूंढ रहे हैं और किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां आप पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सके, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पांडव गुफाएं क्यों फेमस है
अगर वीकेंड पर पार्टनर के साथ घंटों समय बिताना है, तो आप यहां आ सकते हैं। ये गुफाएं प्राचीन और प्राकृतिक रूप से बनी हुई हैं। इस गुफा का कनेक्शन महाभारत के पांडवों से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस जगह को ऐतिहासिक माना जाता है। इनकी वास्तुकला और अंदरूनी संरचना आपको इतिहास से प्रेम करने को मजबूर करेगी। इस जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ अकेले समय तो बिता ही पाएंगे, साथ में आपको एक साथ गुफा के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
- लोकेशन- नासिक शहर के बाहरी इलाके में त्रिरश्मी पहाड़ी पर बनी हैं। आप नासिक मुंबई रोड (NH3) के रास्ते से आ सकते हैं।
सोमेश्वर झरना
View this post on Instagram
नासिक के इस झरने को दूधसागर झरने के नाम से भी जाना जाता है। यह छोटा झरना है, लेकिन मानसून में इस झरने की खूबसूरती बेहद सुंदर होती है। इस दौरान यहां पानी का बहाव बहुत ज्यादा होता है और चारों ओर हरियाली नजर आती है। यह झरना नासिक से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
इसलिए यहां तक आप अपने पार्टनर के साथ लॉड ड्राइव का भी आनंद उठा सकते हैं। सोमेश्वर झरना भगवान शिव को समर्पित गौतमेश्वर मंदिर के नज़दीक स्थित है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। यहमहाराष्ट्र में पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
अंजनेरी पहाड़
नासिक-त्र्यंबकेश्वर पर्वत श्रृंखला के नाम से इसे जाना जाता है। यह भारत के नासिक से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। त्र्यंबकेश्वर से आपको 6 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी। अंजनेरी पहाड़ी का शांत और हरा-भरा वातावरण कपल्स को रोमांटिक अनुभव देगा। यहां से मानसून के समय नजारा बेहद सुंदर और आकर्षक होता है।
यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और पहाड़ियों से दिखने वाला नजारा बहुत आकर्षक होता है। पल्स एक साथ इस ट्रेक का आनंद लेने जा सकते हैं। अंजनेरी पहाड़ी शहर की भीड़भाड़ से दूर एक शांतिपूर्ण जगह है, जहां आप सुकून के पल बिता पाएंगे। महाराष्ट्र में बेस्ट पहाड़ी वाली जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों