पिंक सिटी जयपुर में स्थित हैं ये म्यूजियम्स, आप भी देखें जरूर

जयपुर को इंडिया की पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान में स्थित जयपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां पर कई राजाओं का साम्राज्य रहा है, जिसके कारण जयपुर में कई खूबसूरत महल, किले, ऐतिहासिक इमारतें और म्यूजियम स्थित हैं। अगर आप जयपुर आते हैं तो आपको इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
अक्सर ऐसा देखने में आता है कि लोग जयपुर में कई पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस पर घूमने के लिए तो जाते हैं, लेकिन म्यूजियम्स को अक्सर छोड़ देते हैं। जिससे उनका जयपुर टूर अधूरा ही रह जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जयपुर में स्थित कुछ ऐसे ही म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार तो जरूर देखना चाहिए-
सिटी पैलेस म्यूजियम (City Palace Museum)

जयपुर का सिटी पैलेस तो पूरी दुनिया में मशहूर है और लोग इस बेहतरीन पैलेस को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। हालांकि, यहां पर एक म्यूजियम भी है, जो सिटी पैलेस परिसर के भीतर ही स्थित है। इस म्यूजियम में रॉयल आर्टिफैक्ट्स से लेकर शाही कपड़े और हथियारों का एक बेहतरीन कलेक्शन रखा गया है। जब आप यहां पर आते हैं तो म्यूजियम की अलग-अलग गैलरीज को देख सकते हैं और अपनी आंखों से इतिहास की एक खूबसूरत यात्रा कर सकते हैं।
अल्बर्ट हॉल म्यूजियम (Albert Hall Museum)

जयपुर में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम राजस्थान का सबसे पुराना म्यूजियम है। इसका अपना एक अलग महत्व है। यह जयपुर के राम निवास गार्डन में स्थित है। 1887 में निर्मित यह म्यूजियम इंडो-सारसेनिक आर्किटेक्चर का एक बेहतरीन उदाहरण है। अपने कलेक्शन की विविधता के कारण इसे 19वीं सदी के सबसे बेहतरीन म्यूजियम्स में से एक माना जाता था। साल 2008 में इसे पुनर्निर्मित किया गया।
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखना आप भी न भूलें
हवा महल म्यूजियम (Hawa Mahal Museum)

साल 1983 में निर्मित हवा महल म्यूजियम प्रताप मंदिर के निकट हवा महल के ठीक पीछे स्थित है। इस म्यूजियम को जयपुर के बेहतरीन आर्किटेक्चरल मार्वल के रूप में देखा जाता है। इस म्यूजियम में गणेश्वर, रेड, विराट नगर, सांभर और नगर की मूर्तिकला विरासत को संरक्षित किया गया है। इसके अलावा, यहां पर टेराकोटा, हेलमेट, तलवारें और महाराजाओं के अन्य सामान का कलेक्शन है। हवा महल म्यूजियम में दुनियाभर के छात्रों और पर्यटकों के अलावा इतिहास प्रेमी भी घूमने के लिए आते हैं।
डॉल म्यूजियम (Doll Museum)
जयपुर में स्थित यह डॉल म्यूजियम ना केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी देखने लायक एक बेहतरीन म्यूजियम है। इस म्यूजियम में सभी आकृतियों और आकारों में डॉल्स को डिज़ाइन किया गया है। इतना ही नहीं, इन डॉल्स को विभिन्न परिधानों से सजाया गया है, जो जीवंत भारतीय संस्कृति की झलक पेश करते हैं। यहां पर आपको तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र, बंगाल, पंजाब, केरल और गुजरात के जातीय परिधानों के साथ-साथ इन राज्यों के दुल्हन और नृत्य परिधानों में भी डॉल्स को देखने का मौका मिलेगा। यहां तक कि जयपुर डॉल म्यूजियम में मलेशिया, जर्मनी, स्वीडन, युगांडा, चीन, अफगानिस्तान, मैक्सिको, अमेरिका और ब्रिटेन के विशिष्ट कपड़े पहनने वाली गुड़िया आपका मन मोह लेंगी।
इसे भी पढ़ें: मात्र 30 हजार में पूरा हो जाएगा हनीमून ट्रिप, बस फॉलो करें ये 5 बजट टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।