Hawa Mahal सुबह जाएं या शाम? जानें घूमने का बेस्ट टाइम और प्लान

राजस्थान की राजधानी जयपुर का दिल कहे जाने वाला हवा महल एक ऐसा ऐतिहासिक स्मारक कही जाती है, जो अपनी अनोखी सुंदरता के कारण हर साल लाखों सैलानियों को आकर्षित करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हवा महल घूमने का सबसे अच्छा समय कब है सुबह या शाम? आइए जानते इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने का बेस्ट टाइम और ट्रैवल प्लान क्या है, ताकि आप भी अच्छे से इस स्मारक को एक्सपलोर कर सके।
हवा महल सुबह कैसा दिखाई देता है
- अगर आप भीड़ से बचकर शांति से इस स्मारक को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए सुबह का समय सही है।
- इस वक्त धूप की रोशनी सीधे महल की झरोखों से होकर आती है, जिससे इसकी आर्किटेक्चर और नक्काशी और भी शानदार दिखती है।
- साथ ही, हर मौसम में यह समय अच्छा होता है। धीमी-धीमी धूप से हवा महल की परछाई दिखाईदेती है।
- सुबह आप हवा महल 9 से 11 बजे के बीच जाएं। तभी आप इसका आनंद ले सकते हैं।
शाम के समय हवा महल कैसे घुमे?
- अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो शाम का समय भी बेहतरीन है।
- सूरज की हल्की रोशनी में महल सुनहरा दिखता है और आसमान के रंगों के साथ खूबसूरत नजारा बनता है।
- इसके अलावा आप शाम को इसके आसपास की लोकर मार्केट को भी घुम सकते हैं।
- साथ ही, यहां की हर डिटेलिंग की तस्वीरें भी ले सकते हैं।
- इस नजारे का मजा लेने के लिए आप शाम 4:30 से 6 बजे पहुंचे।
हवा महल की टिकट और समय की जानकारी
- हवा महल खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है।
- टिकट भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपये है।
- कैमरा का किराया आपको अलग से देना होता है।
कैसे पहुंचे Hawa Mahal?
- यहां पर पहुंचने के लिए आपको ट्रेन से जयपुर जंक्शन उतरना होगा, जो लगभग 5-6 किमी दूरी पर है।
- लोकल ट्रांसपोर्ट ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा से भी आप हवा महल पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान की इन जगहों पर दिखेगा करवा चौथ पर सुंदर चांद का नजारा, पत्नी को ले जाएं घुमाने
ट्रैवल टिप्स जानें
- अगर आप बारिश के मौसम में घुमने जा रहे हैं, तो अपने साथ छाता या रेनकोट जरूर लेकर जाएं।
- पानी की बोतल साथ रखें।
- कैमरा और मोबाइल को पूरी तरह चार्ज रखें।
- आसपास के अन्य दर्शनीय स्थल जैसे सिटी पैलेस और जंतर मंतर भी पास में हैं, उन्हें भी प्लान में शामिल करें।
अगर आप शांति और इतिहास की झलक पाना चाहते हैं, तो सुबह और शाम दोनों का समय अच्छा है। दोनों ही समय में हवा महल देखने में अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: पिंक सिटी जयपुर में स्थित हैं ये म्यूजियम्स, आप भी देखें जरूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
- हवा महल में कितनी खिड़कियां हैं?
- हवा महल में 365 खिड़कियां हैं। जिसे झरोखा भी कहते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।