उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यहां लाखों की तादाद में लोग रहते हैं। दिन में तो पूरे उत्तर प्रदेश में काफी हलचल रहती है। हालांकि, रात होते ही कुछ सड़कों से लोग दूर रहना पसंद करते हैं । कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश की कुछ सड़कें काफी खतरनाक हैं। इसी कारण इन सड़कों को हॉन्टेड प्लेस का टैग मिल चुका है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 4 सड़कों के बारे में बताने वाले हैं।
पहले स्थान की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम चिनहट इलाके में राजमार्ग 25 के कमता चौराहे से मटियारी चौराहे के बीच का सड़क मार्ग है। कहा जाता है कि इस सड़क पर कई अजीब घटनाएं हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बीते दिन साल में इस सड़क पर करीब 81 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में इस सड़क पर करीब 47 लोगों की मौत हुई है। अब रात के समय लोग इस सड़क से गुजरना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि यहां कई बार रात के समय सुपरनैचुरल एक्टिविटी होते देखा गया है।
सोरांव के शिवगढ़ और हंडिया टोल प्लाजा के बीच की सड़क को हॉन्टेड सड़क का टैग मिल चुका है। सड़क दुर्घटना में यहां आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सड़क का सही तरीके से निर्माण ना होने के कारण ऐसा होता है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इन सड़कों पर रात में अजीब चीजें होती हैं। कहा जाता है कि सूरज ढलते के बाद से ही यहां के स्थानीय लोग इस सड़क से गुजरने से काफी ज्यादा डरते हैं।
कुकर जंगल के रास्ते आपको भूलकर भी नहीं जाना चाहिए। इस जंगल से कई शव बरामद किए जा चुके हैं। यहां रात के समय क्या, लोग दिन के समय भी जाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आपको कुकर जंगल वाला रास्ता नहीं लेना चाहिए। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि एक चुड़ैल आधी रात को सड़कों पर घूमती रहती है। (लखनऊ के करीब यह पांच हिल स्टेशन)
इसे जरूर पढ़ें- जानिए Lucknow शहर की 5 खास बातें
फैजुल्लागंज जाने वाली सड़क को हॉन्टेड रोड माना जाता है। यहां से रात में गुजरने वाले लोगों को कई अजीब चीजों का अनुभव हुआ है। ऐसे में लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रात के समय गुजरना बिलकुल भी सेफ नहीं है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यहां कुछ अजीब सी चीजें दिखती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दिवाली की शॉपिंग के लिए लखनऊ की ये जगहें हैं बेस्ट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।