कुल्लू की इन बेहतरीन जगहों पर घूमने का है असल मज़ा, आप भी पहुंचें

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली घूमने के बारे में हर कोई जिक्र करता है लेकिन, इन जगहों पर ऐसी कौन सी खास और बेहतरीन जगहें हैं उसके बारे में बहुत कम लोग ही जिक्र करते हैं। पिछले लेख में आपको मनाली की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताया था और आज कुल्लू के बारे में बताने जा रहे हैं। लेख प्रारंभ करने से पहले आपको बता दें कि ब्यास नदी के किनारे मौजूद ये जगह खूबसूरती के मामले में लद्दाख से भी कम नहीं है। राफ्टिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग आदि का मज़ा लेते हुए एक से एक बेहतरीन और अनसुनी जगहों पर घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं, तो आइए जानते हैं-
खीरगंगा
मुख्य शहर से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी और मौजूद एक छोटी सी जगह लेकिन, खूबसूरती के मामले में सबसे टॉप पर है। पहाड़ों के बीच में मौजूद ये जगह मनोरम दृश्य के लिए बेहद ही प्रसिद्ध है। आसपास मौजूद हरे-भरे जंगल और सूर्यास्त का पल यहां देखते ही बनता है। खीरगंगा में ऐसे कई झरने भी मौजूद हैं, जहां आप अविश्वसनीय दृश्य का अनुभव लेना चाहेंगे। यह जगह कपल्स के बीच भी बेहद फेमस है।
इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों के आगे हिमाचल और उत्तराखंड भी है फीका
कैसरधर
कुल्लू की अनसुनी जगहों में से एक कैसरधर बेहद ही खूबसूरत है। चारों तरफ उंचे देवदार के पेड़ों से घिरी यह जगह कई अद्भुत दृश्यों को प्रस्तुत करती है। यह जगह मुख्य शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यह जगह सबसे अधिक ट्रेकिंग स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। इसे कैसरधर घाटी के नाम से भी जाना जाता है। कैसरधर जगह से कुछ ही दूरी पर मौजूद है एक गांव, जहां आप स्थानीय परंपरा को बेहद ही करीब से देख सकते हैं।(हिमाचल की बीर जगह घूमने के लिए है परफेक्ट)
सुल्तानपुर पैलेस
वादियों के बीच में मौजूद सुल्तानपुर पैलेस बेहद ही खूबसूरत है। यह पैलेस रूपी पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। कुल्लू में अगर आप मध्य कालीन वास्तुकला को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। इस महल के आसपास मौजूद हरियाली और उंचे-उंचे पहाड़ काफी लोकप्रिय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1905 में आए भूकंप के चलते इस पैलेस का कुछ हिस्सा नष्ट हो गया था लेकिन, बाद में इसे फिर से निर्माण किया। आज सैलानियों के बेहद ही आकर्षण का केंद्र है।
इसे भी पढ़ें:पार्टनर के साथ गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए ये हैं परफेक्ट रोमांटिक प्लेसेस
चंद्रखनी पास
समुद्र तल से लगभग 13 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये जगह लोकप्रिय ट्रैक में से एक है। इस जगह से पीर पंजाल चोटियों के अद्भुत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि चांद की आकार में मौजूद होने के चलते इसे चंद्रखनी भी कहा जाता है। हालांकि, बर्फबारी के दौरान कई बार यहां जाने के रस्ते बंद भी हो जाते हैं। इसके अलावा कुल्लू में आप नग्गर शहर, भंटर और पवित्र हनोगी माता मंदिर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। एडवेंचर में आप राफ्टिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इस जगहों के बारे में जानने के बाद यक़ीनन आप यहां घूमने जाना चाहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,jagran)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।