केरल के इन हिल स्टेशन में आप फैमिली के साथ बिता सकती हैं समर्स हॉलिडे

केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां की खूबसूरती को देखते हुए ही इसे भगवान का अपना देश भी कहा जाता है। यहां पर कई हिल स्टेशन भी मौजूद हैं। जहां पर चाय व कॉफी के बागानों से लेकर स्पाइस गार्डन और चारों तरफ धुंध की पहाड़ियां हैं।
ऐसे में आपको चाहे रोमांटिक ट्रिप पर जाना हो या फिर फैमिली के साथ समर्स हॉलिडे एन्जॉय करना हो, केरल के हिल स्टेशन आपको एक रोमांचक और अविस्मरणीय यात्रा के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करते हैं।
इसलिए अगर आप केरल जाने का प्लॉन कर रही हैं तो हर बार की तरह आप वहां के बीचेस व बैकवॉटर एरिया से एक ब्रेक लेकर फ्रेश माउंटेन एयर और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए केरल के खूबसूरत हिल स्टेशनों पर जाएं। तो चलिए आज हम आपको केरल के कुछ हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको एक अलग अनुभव करवाएंगे-
इसे जरूर पढ़ें: केरल के वर्कला शहर में जरूर करें यह पांच चीजें, जिन्दगी भर याद रहेगा आपको यह सुहाना सफर
वायनाड हिल स्टेशन
धुंध की पहाड़ियों और पहाड़ी नदियों के साथ, वायनाड छुट्टियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता में आपको रेनफोरेस्ट, वॉटरफॉल्स आदि काफी कुछ देखने को मिलेगा। वायनाड जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई तक है। जब आप यहां जाएं तो इस क्षेत्र की सबसे सबसे ऊंची चोटी चेम्बरा पीक से लेकर पाकशिपथलम की गहरी गुफाओं में जाएं। पाकशिपथलम विभिन्न प्रकार के पक्षियों, जानवरों और पौधों की विशिष्ट प्रजातियों का घर हैं। सूईकोपारा वॉटरफॉल्स, मुथांगा वन्यजीव अभयारण्य और कुरूवा द्वीप आदि भी वायनाड हिल स्टेशन में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है।
मुन्नार हिल स्टेशन
मुन्नार का प्रसिद्ध हिल स्टेशन अपने रोमांटिक स्थान के लिए उतना ही लोकप्रिय है जितना कि यह चाय के बागानों के लिए। यहां पर आप नीलाकुरिनजी के खिलने के दौरान घाटी को नीले रंग में देख सकते हैं, जो बारह वर्षों में केवल एक बार खिलता है। मुन्नार जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवंबर और जनवरी से मई है। यहां पर आप एराविकुलम नेशनल पार्क में दुर्लभ एपिफाइटिक ऑर्किड, वाइल्ड बेलसम और प्रसिद्ध नीलगिरि तहर देखना न भूलें। इसके अलावा यहां पर टाटा टी म्यूजियम घूमने जाएं। वहीं अगर आप प्रकृति की शांति का आनंद लेना चाहती हैं तो ऐसे में मट्टुपेट्टी डैम और झील जाना अच्छा रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: विंटर के मौसम में दक्षिण भारत में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेसेस
इडुक्की हिल स्टेशन
इडुक्की केरल के सबसे प्रकृति समृद्ध क्षेत्रों में से एक है और वन्यजीव अभयारण्यों, मसाला बागानों, पहाड़ी ट्रेक, और हाथी की सवारी जैसे विभिन्न आकर्षण प्रदान करता है। कोच्चि के पास बहुत कम हिल स्टेशन हैं और इडुक्की सबसे नजदीक है। इडुक्की जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है। यहां पर आप इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य में हाथियों, बाइसन, सांभर हिरण, जंगल बिल्लियों और कोबरा, वाइपर और क्रिट सहित सांपों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। इसके अलावा कल्लियानथांडू में माउंटेन क्लाइम्बिंग करें। साथ ही इडुक्की आर्क डैम, दुनिया के दूसरे महान आर्च बांध में कुछ तस्वीरें क्लिक करें।
पोनमुडी हिल स्टेशन
पोनमुडी त्रिवेंद्रम के पास संकीर्ण घुमावदार रास्तों के साथ देश के बेहतरीन हिल स्टेशनों में से एक है, जो सड़क से यात्रा करने वालों को मनोरम दृश्य प्रदान करता है। पहाड़ के फूलों और विदेशी तितलियों को देखने का यहां पर अपना एक अलग ही आनंद है। पोनमुडी जाने का सबसे अच्छा समय जनवरी से मार्च तक है। यहां पर आप गोल्डन वैली जाकर कल्लार नदी के क्रिस्टल साफ़ पानी में डुबकी लगाए। इसके अलावा मीनमुट्टी झरने व पेप्पारा वाइल्डलाइफ सैंचुरी में जा सकती हैं। यहां पर आपको एशियाई हाथियों, सांभर, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल्स जैसे विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों को देखने का मौका मिलेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।