Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

रामेश्वरम के करीब इन हिल स्टेशनों पर एक बार जरूर जाएं आप

रामेश्वरम में यूं तो घूमने की कई जगहें हैं, लेकिन अगर आप प्रकृति के असली सौंदर्य को देखना चाहती हैं तो इसके करीब कुछ हिल स्टेशनों पर घूमने जा सकती हैं।
Updated:- 2021-05-28, 15:54 IST
main HILL STATION

जब भी समर हॉलिडे की बात होती है तो सबसे पहले हिल स्टेशन घूमने का ही ख्याल मन में आता है। यूं तो देश भर में बहुत सारे हिल स्टेशन हैं जो यकीनन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन अगर आप दक्षिणी भारत के कुछ शानदार हिल स्टेशनों को एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो ऐसे में आप रामेश्वरम के करीबन कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन में घूम सकती हैं। दक्षिण भारत के रामेश्वरम के पास हिल स्टेशन आपको गर्मी से दूर एक सुखद अहसास कराएंगे। इन हिल स्टेशन में आप मुन्नार से लेकर ऊंटी तक कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रामेश्वरम के करीब कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं-

मुन्नार

inside  munnar

अगर दक्षिण भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन की बात हो तो उसमें मुन्नार का नाम जरूर लिया जाता है। यह हिल स्टेशन कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम हनीं हैं। वैसे तो आप यहां पर कभी भी जा सकत हैं, लेकिन सितंबर से मई तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यहां पर आप कुछ खूबसूरत वॉटरफॉल्ससे लेकर हरी-भरी वादियों के बीच प्रकृति क खूबसूरती का आनंद ले सकती हैं। यह हिल स्टेशन ट्रेकिंग प्रेमियों और एडवेंचर ट्रिप के लिए भी आदर्श माना जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो ऐसे में इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान, अथुकड फॉल्स, टी म्यूजियम आदि जगहों पर जा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Mother's Day: भारत की ये खूबसूरत जगहें मां के साथ घूमने के लिए हैं परफेक्ट

ऊटी

inside  uti

रामेश्वरम के करीब स्थित ऊटी हिल स्टेशन साउथ के करीब एक पॉपुलर हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद फेमस है। ट्रेकिंग प्रेमियों के अलावा फैमिली पिकनिकऔर एंडवेचर्स ट्रिप के लिए ऊटी को एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां पर स्थित ऊटी झील, डोडाबेट्टा पीक, मैक्स वर्ल्ड म्यूज़ियम, बॉटनिकल गार्डन, शूटिंग पॉइंट जैसी कई फेमस जगहों को देख सकती हैं। इसके अलावा यहां पर शॉपिंग का भी अपना ही एक मजा है। ऊटी में आप ऊटी चाय, हाथ से बनी चॉकलेट, खुशबूदार तेल और मसालों आदि को खरीद सकती हैं।

देवीकुलम

inside  dewikulam

देविकुलम मून्नार से 8 किमी पर स्थित एक मनोरम पिकनिक स्थल है। यह दक्षिण भारत का यह सुंदर हिल स्टेशन प्रकृति का प्रतीक है और यहां की खूबसूरती अनायास ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर आप मंगलम देवी मंदिर, एराविकुलम नेशनल पार्क, चिनार वाइल्डलाइफ सैन्चुरी, मट्टुपेट्टी झील और कुरिन्जीमाला सैन्चुरी जैसी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इसके अलावा यहां पर सीता देवी लेकका अपना ही एक अलग महत्व है। ऐसा माना जाता है कि देवी सीता ने यहां इस झील में स्नान किया था, इसलिए इसे एक पवित्र झील के रूप में जाना जाता है। यहां पर घूमने का सर्वोत्तम समय सितंबर से मई तक का है।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत में मौजूद हैं यह खूबसूरत Flower Valleys, देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगी आप

यरकौड

inside  yarcode

यह समुद्र तल से 1500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जिसका वातावरण बेहद आश्चर्यजनक है, यहां पर हरी-भरी पहाड़ियां स्थित हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मई तक का है। यरकौड का सबसे बड़ा आकर्षण यहां की झील है। यहां पर बैठकर ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा, झील के पास ही अन्ना पार्क है जहां पर कई तरह के खूबसूरत फूल देखने को मिलते हैं। वहीं, शेवाराय मंदिरऔर भालू की गुफा, बोटेनिकल गार्डन, पगौड़ा प्वाइंट, किलियुर वॉटरफॉल्स आदि कई बेहतरीन जगहें स्थित हैं।

नोटः अभी कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के कारण आप शायद इन हिल स्टेशनों पर ना जा पाएं। लेकिन एक बार हालात सामान्य होने के बाद आप इन हिल स्टेशनों का लुत्फ जरूर उठाइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपक अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-tripoto.com,alightindia.com,doddabetta.com and Travels Websites

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।