दुनियाभर में 1,50,000 नदियां हैं और 304 मिलियन से अधिक झीलें हैं। हर नदी और झील की अलग खासियत है। ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हिलर लेक पूरी दुनिया में अपने गुलाबी पानी के लिए मशहूर है। ऑस्ट्रेलिया की हिलर लेक में गुलाबी पानी को देखने के लिए कई पर्यटक आते हैं। चलिए आपको इस पिंक लेक के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
कितनी बड़ी है Pink Lake?
पिंक झील बाकी झीलों के मुकाबले आकार में काफी छोटी है। इसका क्षेत्रफल केवल 600 मीटर का है। यहां गुलाबी रंग के पानी को देखने लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। झील चारों तरफ से पेपरबार्क और यूकेलिप्टस पेड़ों से घिरी हुई है।
इसे जरूर पढ़ें- ये हैं दुनिया की कुछ बेहद खूबसूरत झीलें
क्यों है पिक लेक का रंग गुलाबी?
पिंक लेक के गुलाबी रंग होने का कारण एल्गी और बैक्टीरिया है। एल्गी और बैक्टीरिया होने के बावजूद भी इस लेक से किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। इस लेख में नमक की मात्रा काफी ज्यादा है जिसके कारण इसे सेलाइन लेक माना जाता है।
इस झील की खोज मैथ्यू फील्डर्स ने की थी। मैथ्यू फील्डर्स वैज्ञानिक थे और उन्होंने इस झील की खोज 15 जनवरी 1802 में की थी। छोटी होने की वजह से यहां एक साथ कई लोग यहां बोटिंग नहीं कर सकते हैं। इस झील को डेड सी की तरह भी माना जाता है जिसके कारण इसमें तैराकी करना भी बहुत आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें :क्या आप भी जानते हैं दुनिया की इन सबसे बड़ी झीलों के बारे में?
ऑस्ट्रेलिया के अलावा लेक रोजा जो पेनिनसुला के किनारे पर स्थित है वह भी पिंक कलर की है। इस झील में नमक का स्तर इतना अधिक है कि मनुष्यों को उसमें तैरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मेक्सिको में कोलोराडोस लेक भी पिंक कलर की है जिसका साल के गर्म महीनों के दौरान जल स्तर घट जाता है। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों