Good News : इन देशों ने अब खोल दिए हैं इंडियन टूरिस्ट्स के लिए अपने दरवाजे, जानें

भारत में कम होते कोविड मामलों ने एक नई उम्मीद जगाई है। आशा है कि शायद मुश्किलों के ये बादल छट जाएं। इसी बीच हममें से कुछ अपनी विदेश यात्राओं को मिस भी कर रहे होंगे। भारत में बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादातर देशों ने भारत को कुछ समय के लिए बैन कर दिया था मगर अब गुड न्यूज यह है कि कुछ देशों ने अपने दरवाजे हमारे लिए खोल दिए हैं। हां मगर अब भी आपको उन देशों में जाने के लिए कुछ आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। कोविड से जुड़ी सारी जानकारी देनी होगी। अच्छी खबर लेकिन यही है कि अब हमारी विदेश यात्रा भी शुरू हो सकती है। तो फिर देर किस बात की, भर लीजिए एक नई उड़ान नए सफर के लिए। उससे पहले वे देश कौने से हैं, जिन्होंने भारतीय पर्यटको को आने की अनुमति दी है, जान लें।
रशिया

अब अपने बैग पैक कीजिए और रशिया की एक ट्रिप ले ही लें। दुनिया के सबसे बड़े देश, रशिया ने भारतीय ट्रैवलर्स के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। मगर यहां प्रवेश के दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना होगा। रशिया घूमने का प्यलान बनाएं तो यहां के चर्चित सेंट बेसिल कैथेड्रल, रेड स्क्वायर, लेनिन का मकबरा और क्रेमलिन मॉस्को के सबसे बड़े आकर्षणों में से हैं जहां आप घूम सकते हैं। सेंट पीटर्सबर्ग में हरमिटेज संग्रहालय, कैथरीन पैलेस और विंटर पैलेस से अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।
क्या है आवश्यकता :रशिया ट्रैवल करने वाले यात्रियों के पास यहां आने से 72 घंटे पहले की नेगेटिव कोविड-पीसआर टेस्ट रिपोर्ट का प्रिंट आउट जरूर होना चाहिए।
लागत : दिल्ली से मॉस्को फ्लाइट की कीमत (वन वे) 25000 रुपये/ पर्सन से शुरू।
मॉरिशस

जी हां, मॉरिशस ने भी भारतीय ट्रैवलर को आने की अनुमति दे दी है। मॉरीशस 15 जुलाई, 2021 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुल जाएगा। पहले फेज में (15 जुलाई-30 सितंबर 2021) के दौरान वैक्सीन ले चुके यात्रियों को रिजॉर्ट हाॉलिडे की अनुमति होगी। प्री-अप्रूव्ड कोविड-19 सेफ रिजॉर्ट की एक लिस्ट 20 जून, 2021 से www.mauritiusnow.com पर उपलब्ध होगी। वहीं फेज 2 (1 अक्तूबर 2021 से) वैक्सीन ले चुके यात्रियों को आने के 72 घंटे पहले की नेगेटिव कोविड टे्सट की रिपोर्ट दिखाने पर बिना प्रतिबंध के प्रवेश की अनुमति मिल जाएगी।
क्या है आवश्यकता : 18 साल और उससे ऊपर के हर आदमी को वैक्सीन लगी होनी चाहिए। आने से पांच से सात दिनों के बीच उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। केवल नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट वाले ही यहां आ सकते हैं। यात्रियों को मॉरिशस हवाई अड्डे पर पहुंचने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ेगा और रिजॉर्ट में रुकने के दौरान 7वें और 14वें दिन में भी टेस्ट से गुजरना होगा। वहीं जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी होगी, उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन पीरियड से गुजरना होगा।
लागत : दिल्ली से मॉरीशस फ्लाइट की कीमत (वन वे)35000 रुपये/पर्सन से शुरू।
इसे भी पढ़ें :जा रही हैं घूमने तो ये 5 चीज़ें पैक करना कभी न भूलें
इजिप्ट

हालांकि उड़ानों की संख्या कम कर दी गई है, लेकिन भारतीय मिस्र की यात्रा फिर भी कर सकते हैं। इजिप्ट में अन्य कुछ जगहों की यात्रा फिलहाल प्रतिबंधित की हुई है। इनमें लाल सागर, दक्षिण सिनाई और मटरौह के से आने वाले पर्यटकों पर फिलहाल रोक लगाई हुई है।
क्या है आवश्यकता : इजिप्ट पहुंचने पर स्वास्थ्य जांच की जाएगी, और सभी को यहां आने पर स्वास्थ्य घोषणा पत्र भरना आवश्यक है। 15 अगस्त से, सभी य़ात्रियों को एक नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट पेश करना होगा, जो 72 घंटे से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।
लागत- दिल्ली से कायरो फ्लाइट की कीमत (वन वे) 35000 रुपये /पर्सन से शुरू।
इसे भी पढ़ें :लॉक डाउन के बाद ट्रेवलिंग में आएंगे अनेक बदलाव
उज्बेकिस्तान

सीआईएस देशों (रूस को छोड़कर) के लिए वैध वीजा रखने वाला कोई भी भारतीय नागरिक उज्बेकिस्तान की यात्रा कर सकता है। यहां जाएं तो अर्क और चोर बुखारा देख सकते हैं। उज्बेकिस्तान के लोकप्रिय बाजार- चोरसू बाजार जा सकती हैं।रेजिस्तान और गुर-ए-अमीर (समरकंद); अमीर तैमूर संग्रहालय और चोरसू बाज़ार (ताशकंद); खिवा की दीवारों वाला शहर; खुदयार खान (कोकंद) का महल, आयदरकुल झील आदि को भी देखा जा सकता है।
क्या है आवश्यकता : यात्रियों को देश में आने के दौरान 72 घंटे पहले का एक नेगेटिव आरटी- पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन या सेल्फ आइसोलेशन भी जरूरी है।
लागत : दिल्ली से ताशकंद फ्लाइट की कीमत (वन वे) 36000 रुपये/पर्सन से शुरू।
इसके अलावा थाईलैंड, यूके, यूथोपिया आदि ऐसे कुछ अन्य देश हैं, जिन्होंने भारत से आने वाले पर्यटकों को आने की अनुमति दे दी है। यहां आने से पहले इन देशों के जरूरी नियम एक बार देख लें। ट्रैवल से जुड़ी अन्य स्टोरी के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit : Freepik image
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।