herzindagi
interesting facts about bermuda triangle in hindi

बरमूडा जाने वाला जहाज नहीं आता वापस, किसी रहस्यमय से कम नहीं यह जगह

बरमूडा एक ऐसी जगह है जिसको लेकर कई तरह के मिथक हैं। कहा जाता है कि इस जगह पर जाने वाला जहाज कभी वापस नहीं लौटता। आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है, आइए इस लेख में जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-12, 10:00 IST

दुनिया में घूमने के लिए कई ऐसी जगह हैं, जहां हजारों लोगों की भीड़ आपको हमेशा मिल जाएगी। मौसम कोई भी हो....लोग यहां हमेशा घूमते नजर आएंगे। कुछ टूरिस्ट प्लेसेस ऐसे हैं जो घोस्ट टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध हैं, यहां लोग अलौकिक चीज़ें देखने और महसूस करने आते हैं। 

वहीं, ऐसी ही कई जगह हैं जहां कुछ न कुछ रहस्य छुपा हुआ है। ऐसे ही देवताओं की शक्ति का रूप माना जाता है कामाख्या देवी और महाकाल को जहां कुछ चमत्कार देखने को मिलते हैं। इन जगहों के रहस्यों के बारे में कोई वैज्ञानिक कारण समझ नहीं आता फिर भी कम से कम वो जगहें लोक कथाओं में प्रसिद्ध तो उनके रहस्यों के कारण ही हैं। 

आज हम आपको किसी भारतीय जगह के बारे में नहीं, बल्कि अटलांटिक महासागर में स्थित एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जो रहस्यमय से भरी है। इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि बरमूडा के रहस्य को कोई सुलझा नहीं पाता है। 

कहां स्थित बरमूडा ट्रायंगल? 

What is a fun fact about Bermuda

यह जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित है, जो ब्रिटेन प्रवासी का क्षेत्र है। कहा जाता है कि यह सबसे पुराना और सबसे अधिक जनसंख्या वाला ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है।1964 में एक पत्रिका ने इस क्षेत्र को ‘बरमूडा त्रिभुज’ नाम दिया था तब से इस जगह को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठते रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- ये हैं दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत रेल रूट, कई फिल्मों की हुई है यहां शूटिंग 

कहा जाता है कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी से महज 1770 किमी और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया के दक्षिण में 1350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

क्या वाकई गायब हो जाते हैं जहाज? 

How many murders in Bermuda

इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि बरमूडा के रहस्य को कोई सुलझा नहीं पाता है। ना जाने कितने ही शिप को ये सागर अपने आप में समां चुका है। एक बार जो इसकी सीमा में प्रवेश कर जाता है वो कभी लौट कर नहीं आ पाता है।

मगर क्या आपको पता है कि एक जहाज यहां से लगभग 90 साल बाद लौटा था? हालांकि, इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठते रहते हैं। (हवाई जहाज की गोल खिड़की का राज)

बरमूडा में जहाज क्यों डूब जाता है?

आपकी तरह हमारे भी मन में इसको लेकर कई तरह के सवाल उठे थे कि आखिर बरमूडा ट्रायंगल से जहाज गायब हो जाते हैं? तो थोड़ा पढ़ने और समझने के बाद यह सामने आया कि बरमूडा ट्रायंगल एक ऐसा इलाका है जहां मौसम बहुत तेजी से बदलता है। (Airport से जुड़ी इन बातों को जान लें) यहां तूफान,  चक्रवात या पानी की रफ्तार बदलती रहती है, जिसकी वजह से जहाज या एरोप्लेन बरमूडा में समा जाते हैं। 

बरमूडा को लेकर ये तथ्य भी जानें 

How many murders in Bermuda in hindi

इसको लेकर ब्रिटेन के एक टीवी चैनल में कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बरमूडा एक प्रकार की विशाल और खतरनाक लहरें हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथम्प्टन के वैज्ञानिक सिमन बॉक्सल के अनुसार यह दक्षिणी और उत्तरी तूफान है जो अचानक एक साथ आ जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Akshardham Temple Facts: 1000 साल तक टिक सकता है ये मंदिर, इसके 10 दरवाजों का है ये मतलब

इस दौरान यदि फ्लोरिडा की ओर से कुछ होता है तो इससे घातक लहरों का निर्माण होता है। ये भयानक लहरें 100 फिट तक ऊंची हो सकती हैं। जो कि अब तक सबसे ऊंचाई वाली लहरें रिकॉर्ड की गई हैं। अलास्का में 1958 में भूकंप से आई सुनामी के दौरान 100 फीट की ऊंची लहरें उठी थीं जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। इस वजह से भी यहां जाने वाले जहाज वापस नहीं आते हैं। 

 

अगर आप भी ऐसी किसी जगह के बारे में जानती हैं जो इस लिस्ट का हिस्सा बन सकती हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही साथ ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (Freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।