herzindagi
interesting facts about alaska

रूस ने अमेरिका को बेच दिया यह खूबसूरत राज्य, आज होता है बहुत पछतावा

अलास्का अमेरिका का एक ऐसा राज्य है, जिसकी खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। पर्यटक दूर-दूर से इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं, जहां पर कई चीजें काफी मशहूर है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-02, 16:26 IST

इस दुनिया में काफी कुछ ऐसा है जो काफी अजीब है। अजीब होने के साथ ही कुछ चीजें अनोखी भी हैं। कई शहर है जो काफी कम जगह पर बने हुए है। वहीं आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक अनोखा शहर के बारे में बताने वाले हैं। इस राज्य का नाम अलास्का है, जो संयुक्त राज्य का सबसे बड़ा राज्य है।

यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा राष्ट्रीय क्षेत्र है। यह तीसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है और इसकी जनसंख्या बहुत ही कम है। यहां पर लोग बहुत दूर से आते हैं और इस राज्य को एक्सप्लोर करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि अमेरिका ने रशियन साम्राज्य से अलास्का को 30 मार्च 1867 में खरीदा था। 

आइए इससे जुड़े और भी कई ऐसे फैक्ट्स हैं जिसे जानना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। 

अलास्का की खासियत क्या है?

What is unique thing in Alaska

अलास्का राज्य खुले मैदान, आउटडोर और संस्कृति के लिए जाना जाता है। अलास्का से सूरज की रोशनी और सूर्य बहुत ही अच्छी नजर आती है। अलास्का दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। अमेरिका में बसा अलास्का राज्य भी आपके शिफ्ट होने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

बीते कुछ सालों से इस जगह पर शिफ्ट होने वाले लोगों में काफी इजाफा देखने को मिला है। अभी भी अमेरिका की सरकार यही चाहती है कि और लोगों को इस जगह पर बसाया जाए जिससे की देश का और डेवलपमेंट हो सके। 

इसे जरूर पढ़ें- पहली बार कर रहे हैं रॉक क्लाइंबिंग तो ये टिप्स आएंगे आपके बेहद काम

पॉल्यूशन फ्री जगह है अलास्का

अगर आप एक पॉल्यूशन फ्रीसाफ सुथरे माहौल की तलाश में हैं, तो यहां शिफ्ट होना आपके लिए सबसे बेहतर होगा। यहां की सरकार आपको रहने पर 2000 डॉलर देती है, जो कि खर्च करने के लिए एक बेहतर अमाउंट है। 

इसके साथ ही अलास्का में मकान लेना भी आपको काफी सस्ता पड़ता है, जिस कारण लोग इस जगह पर शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं। आप भी अगर सैनिक ब्यूटी के शौकीन हैं तो इस जगह पर शिफ्ट हो सकते हैं। 

यह विडियो भी देखें

कभी रूस के लिए था स्वर्ग

What is unique thing in Alaska in Hindi

एक वक्त था जब अलास्का रूस के लिए स्वर्ग माना जाता था। आज ही के दिन यानी 30 मार्च 1867 को अमेरिका ने सोवियत यूनियन से इस राज्य को खरीद लिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका ने अलास्का मात्र 72 लाख डॉलर यानी 45 करोड़ 81 लाख रुपए में खरीदा था। 

बता दें कि अलास्का में मौजूद भरपूर तेल के भंडार, गोल्ड व डायमंड माइंस के चलते इसे खजाना कहा जाता है। आज इस देश की कीमत 72 लाख डॉलर से कहीं ज्यादा है। इसलिए रूस को बहुत ही पछतावा होता है। 

अमेरिका की कमाई का है बड़ा जरिया

What is unique thing in Alaska in Hindi ()

1950 के दशक में अमेरिका ने अलास्का में गोल्ड और हीरे की खदान भी खोज ली थीं। यहां से भारी मात्रा में गोल्ड भी निकाला जाता है। इसके अलावा, यहां भारी मात्रा में नेचुरल गैस और पेट्रोलियम पदार्थ हैं। यहां कई ऑयल फैक्ट्रीज हैं, जिससे अमेरिका की कमाई होती है। 

इसे जरूर पढ़ें- पुष्पा 2 की शूटिंग लोकेशन पर घूमने का बनाएं प्लान, 3 दिनों में ट्रिप हो जाएगा पूरा

सिर्फ अलास्का से ही अमेरिका को देश की खपत का 20 फीसदी पेट्रोल मिलता है। इसके अलावा फिशिंग और टूरिज्म भी आय का बड़ा जरिया है। हर साल यहां लाखों की संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं।  

यहां का मौसम का हाल भी थोड़ा अजीब है। कहा जाता है कि इस राज्य में 6 महीने रात और 6 महीने दिन होता है। मतलब यह कि 6 महीने सूरज नहीं डूबता और 6 महीने चांदनी रात होती है। अभी यहां रोशनी का दौर चल रहा है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik) 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।