ट्रेन से आपने कई बार सफर किया होगा, ट्रेन में मिलनी वाली सुविधाओं से भी आप अच्छी तरह वाकिफ होंगी। अगर आप वही पुरानी सुविधाओं से बोर हो चुकी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आईआरसीटीसी ने आपको ट्रेन में रॉयल फीलिंग देने की तैयारी कर ली है। इंडियन रेलवे ने हाल ही में फस्ट लग्जरी सैलून कोच पब्लिक के लिए ऑपन कर दिया है। अब इस सैलून कोच में आम जनता ट्रेवल कर सकेगी।
Image Courtesy: Maharajas Express
रेलवे के सैलून कोच उसके वरिष्ठ अफसरों के लिए होते हैं। वे हादसे वाली जगह या दूर-दराज के इलाकों में जांच पर जाने के लिए इन सैलून कोच का इस्तेमाल करते हैं।
देश के सभी रेलवे जोन में मौजूद सैलून कोच को मिलाकर ऐसे कुल 336 कोच हैं। इनमें से 62 वातानुकूलित हैं और एक सैलून में चार कर्मचारी होते हैं। साथ ही इनमें सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी लगाए जाते हैं।
Read more: जोधपुर की शान यह किला जहां की चोटी से दिखता है पाकिस्तान
Image Courtesy: Maharajas Express
रेलवे के सवारी डब्बों को ही विशेष डिजाइन देकर लग्जरी सैलून कोच तैयार किए जाते हैं।
सैलून कोच की सुविधाएं
एक सैलून कोच में दो बेडरूम, एर लाउंज, एक पेंट्री कार, एक टॉयलेट और एक किचन होता है। एक डिब्बे में दो परिवार सफर कर सकते हैं।
Read more: ये शहर बसे हैं आइलैंड पर जिनकी खूबसूरती बार-बार देखना चाहते हैं लोग
कुछ समय पहले संसद की एक स्थायी समिति ने रेलवे से पूछा था कि लग्जरी ट्रेनों का परिचालन सिर्फ 30 प्रतिशत बुकिंग के साथ क्यों कर रही हैं? समिति के अनुसार महाराजा एक्सप्रेस, गोल्डन चैरियट, रायल राजस्थान आन व्हील्स, डेक्कन ओडिसी और पैलेस आन व्हील्स ट्रेनों में 2102 से 2017 के दौरान खाली सीटों की संख्या 62.7 प्रतिशत, 57.76 प्रतिशत, 45.46 प्रतिशत और 45.81 प्रतिशत रही है।
Image Courtesy: Palace On Wheels
'पैलेस ऑन व्हील्स' भारत की पहली लग्जरी ट्रेन है। भारत में सबसे पहले 26 जनवरी, 1982 को पहली लग्जरी ट्रेन दिल्ली से शुरू की गई थी।
भारतीय रेल द्वारा राजस्थान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया था। 23 कोच की है ये शाही रेलगाड़ी।
इसमें 14 सैलून, एक स्पा कोच, दो महाराजा-महारानी रेस्टोरेंट और एक रिसेप्शन कम बार कोच हैं। साल 2010 में इसे विश्व की सबसे लग्जरी रेलगाड़ियों की सूची में चौथा स्थान दिया गया था।
Image Courtesy: Maharajas Express
महाराजा एक्सप्रेस भारत की सबसे कीमती लग्जरी ट्रेन है।
महाराजा एक्सप्रेस भारत की सबसे कीमती लग्जरी ट्रेन है। साल 2010 से भारतीय रेल ने इसकी शुरुआत की थी।
Read more: जिंदगी में एक बार क्यों जाना चाहिए अमृतधारा?
साल 2011 में इसे विश्व की सबसे 25 लग्जरी ट्रेनों की सूची में शामिल किया गया। इस ट्रेन में 23 डिब्बे हैं, जो भारत की महाराजाओं की व्यक्तिगत जीवन की याद दिलाते हैं। इस ट्रेन में दो भोजनालय, एक लाउंज, लग्जरी सामनों की दुकान और रहने के लिए 43 शानदार केबिन हैं। महाराजा में 3 रातों के सफर के लिए 2.75 लाख से लेकर 8.25 लाख रुपये चुकाने पड़ते हैं।
Image Courtesy: Deccan Odyssey
इस ट्रेन की शुरुआत 16 जनवरी साल 2004 को हुई थी। मुंबई से चलकर ये ट्रेन रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा, बेलगाम, कोल्हापुर, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, अजंता-एलोरा और फिर वापस मुंबई लौटती है।
इस सुपर डिलेक्स लग्जरी ट्रेन को महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार के रेल मंत्रालय के साथ मिलकर चलाता है। 21 कोचों वाली इस ट्रेन में 12 यात्री कोच हैं। इस ट्रेन में पैलेस ऑन व्हील्स के मुकाबले ज्यादा जगह है। इस ट्रेन का किराया 3 लाख 78 से लेकर 7 लाख 56 हजार तक है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।