हनीमून ट्रिप के लिए खोज रही हैं बेस्ट जगहें, यहां घूमने में आएगा लगभग 20 हजार खर्च

शादी के तुरंत बाद की थकावट, मेहमानों की भीड़-भाड़ और तैयारियों के तनाव के बाद हनीमून एक ऐसा समय होता है, जिसमें कपल्स को अकेले समय बिताने का मौका मिलता है। क्योंकि, अगर वह घर में रहेंगे, तो उन्हें अकेले समय बिताने का मौका नहीं मिलगा।
honeymoon places to visit in india under 20000 budget

हनीमून ट्रिप का प्लान करने के लिए लोकेशन ढूंढना आसान नहीं है। बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को अच्छी लोकेशन के साथ-साथ खर्चों का भी ध्यान रखना होता है। यही कारण है कि लोगों को ट्रिप प्लान करने से पहले लोकेशन पर बार-बार विचार करना पड़ता है। लेकिन भारत में कई लोकेशन ऐसे हैं, जो हनीमून ट्रिप प्लान करने के लिए खास माने जाते हैं। इन जगहों पर आपको मौसम भी ठंडा मिलेगा और आपका ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गर्मी में हनीमून प्लान करने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मसूरी

honeymoon places to visit in india under 20000 budgetq

मसूरी में 4 दिन का ट्रिप आप 20 हजार में पूरा कर सकती हैं, अगर आप खर्चे का ध्यान सही से रखती हैं। क्योंकि, लोकेशन खूबसूरती के साथ-साथ आपको ठंडा मौसम भी देगा। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां हर मौसम में आपको पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल जाएगी। यह उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप बजट में किसी पहाड़ी जगह पर हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, जहां खर्च कम हो, तो आपको मसूरी जाने का प्लान बनाना चाहिए।

नैनीताल

honeymoon places to visit in india under 20000 budget2

यह भी उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां, आपका ज्यादा खर्चा नहीं होने वाला है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यह एक रोमांटिक हिल स्टेशन के लिए जाना जाता है। अगर कम बजट में आपको झीलों, पहाड़ों और शांत वातावरण में हनीमून मनाने का मौका मिल रहा है, तो इससे अच्छा और क्या होगा। 20 हजार के अंदर ट्रिप प्लान करने वाले लोग, बिना सोचे समझे यहां आ सकते हैं।

लैंसडाउन और धनोल्टी

honeymoon places to visit in india under 20000 budget3

ये दोनों जगहें ऐसी हैं, जहां आपको ज्यादा पर्यटक देखने को नहीं मिलेंगे। इसलिए यह हनीमून ट्रिप के लिए आपको पसंद आएगी। इन दोनों जगहों पर पर्यटक ज्यादा नहीं होते, इसलिए होटल्स आपको सस्ते में मिल जाएंगे। आप यहां 4 से 5 दिनों का ट्रिप मात्र 20 हजार में पूरा कर सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें।

इसे भी पढ़ें-विदेश में 70 हजार के अंदर कहां प्लान कर सकते हैं हनीमून ट्रिप, जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP