विदेश में 70 हजार के अंदर कहां प्लान कर सकते हैं हनीमून ट्रिप, जानें

नए रिश्ते की शुरुआत को खास बनाने के लिए कपल्स हनीमून ट्रिप प्लान करते हैं। कई कपल्स हैं, जो विदेश में हनीमून मनाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन ज्यादा खर्चे के डर से प्लान नहीं कर रहे हैं।
image

भारत में हर किसी का विदेश में हनीमून ट्रिप मनाना संभव नहीं है। क्योंकि, विदेश यात्रा का नाम सुनते ही दिमाग में खर्चों की लंबी लिस्ट घूमने लगती है। यही कारण है कि आम आदमी के लिए विदेश में हनीमून मनाना एक सपने की तरह होता है। विदेश जाने से पहले वीजा, फ्लाइट, होटल, करेंसी एक्सचेंज और खाने-पीने के खर्च जैसी कई चीजें हैं, जिनके खर्चों के बारे में सोच कर लोग विदेश हनीमून ट्रिप का प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अगर आपका बजट 70 हजार तक है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको 70 हजार वाले विदेश ट्रिप प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

विदेश में 70 हजार में कहां मना सकते हैं हनीमून ट्रिप?

international honeymoon spots under 70000 budgetq

नेपाल

भारतीयों के लिए नेपाल में घूमना सस्ता और अच्छा ऑप्शन हो सकता है। नेपाल ऐसी जगह है, जहां आप बजट में घूमकर आ सकते हैं। कपल्स को सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए कि आप उन जगहों पर घूमने जाएं, जिन विदेशी जगहों पर वीजा नहीं लगता। क्योंकि, इससे वीजा का खर्च बच जाता है। नेपाल जाने के लिए आपको केवल वैध पासपोर्ट की जरूरत होगी। अगर आप एप्स पर नजर बनाए रखते हैं, तो आपको 6 हजार से 7 हजार रुपये में भी फ्लाइट मिल जाएगी। आने-जाने का खर्च तय होने के बाद आप नेपाल में 4 से 5 दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां होटल आपको 5000 से 6000 रुपये में मिल जाएंगे।

भूटान

international honeymoon spots under 70000 budget2

भारतीय नागरिकों को भूटान घूमने जाना भी सस्ता पड़ता है। यहां भी घूमने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। भूटान के साथ भारत के रिश्ते भी अच्छे हैं, इसलिए यहां यात्रा में भी आपको परेशानी नहीं आने वाली है। भारत से आपको अगर भूटान के लिए फ्लाइट महंगी मिल रही है, तो आप बाय रोड और ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं। सीधी ट्रेन आपको नहीं मिलती है, लेकिन सिलीगुरी या न्यू जलपाईगुड़ी से आप आगे भूटान के लिए जा पाएंगे। यहां आप 60 से 70 हजार में आराम से हनीमून ट्रिप पूरा करके आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-कोयंबटूर की इन जगहों पर जाने के लिए तरसते हैं लोग, हनीमून ट्रिप के लिए जा सकते हैं आप

श्रीलंका

international honeymoon spots under 70000 budget43

भारत के लोगों को श्रीलंका की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है। इसलिए यहां भी आप कम बजट में घूमकर आ सकते हैं। श्रीलंका के लिए फ्लाइट आपको 8 हजार से 9 हजार रुपये में मिल जाएगी। इस तरह 2 लोगों के आने-जाने का खर्च 32000 से 36000 रुपये तक आएगा। इसके बाद होटल और घूमने-फिरने और खाने पर आप बचे हुए पैसे लगा सकते हैं। इस तरह 60 हजार रुपये में ट्रिप पूरा किया जा सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP