इंदौर में स्थित हैं ये ऐतिहासिक जगहें, एक बाद देखें जरूर

अगर आप इतिहास में रुचि रखती हैं तो आपको इंदौर में स्थित इन जगहों को अवश्य देखना चाहिए। 

travels tips of indore
travels tips of indore

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। आमतौर पर, इंदौर को खाने के लिए फेमस है और इसे फूड सिटी भी कहा जाता है। यहां पर विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इतना ही नहीं, यह जगह आईआईएम और आईआईटी जैसे प्रसिद्ध संस्थानों के कारण शिक्षा के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में भी काम करती है।

लेकिन इंदौर में केवल इतना ही नहीं है। यहां पर आने वाले हर सैलानी के लिए कुछ ना कुछ अवश्य है। भले ही आपका जुड़ाव आध्यात्म से हो या फिर इतिहास से, इंदौर आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। दरअसल, इंदौर का एक शानदार इतिहास रहा है और इसकी झलक आज भी यहां पर देखी जा सकती है। इस भूमि पर मुगलों, मराठों और अंग्रेजों का शासन रहा है। जिसके कारण यहां पर कई ऐतिहासिक स्थल आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इंदौर में स्थित कुछ बेहतरीन ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए-

राजवाड़ा पैलेस

visit to rajwada place

इस पैलेस का निर्माण होलकर राजवंश के शासकों द्वारा वर्ष 1766 में करवाया गया था। यह सात मंजिला महल है, जो मराठा, फ्रेंच और मुगल स्थापत्य शैली का एक मिश्रण पेश करता है। इस महल की एक खास बात यह है कि यह महल आग से क्षतिग्रस्त हो गया था और पिछले 250 वर्षों में इसका एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार पुनर्निर्माण किया जा चुका है। इस पैलेस की ऊपरी मंजिलें लकड़ी से बनी हैं। यहां पर शाम को लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाता है, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है।(इंदौर में इन 5 चीजों का मजा ले)

इसे भी पढ़ें-इंदौर के इन फेमस मंदिर की बात है अलग, आप भी जरूर करें दर्शन

लाल बाग पैलेस

lal bagh place

जब इंदौर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थानों की बात होती है तो उसमें लाल बाग पैलेस का नाम अवश्य लिया जाता है। यह एक भव्य इमारत है जिसका निर्माण 1886-1921 में महाराजा शिवाजी राव द्वारा करवाया गया था। यह पैलेस कभी होल्कर शासकों के निवास हुआ करता था। लाल बाग पैलेस की साज-सज्जा से लेकर दीवार की सुंदर नक्काशी और संगमरमर के फर्श हर किसी को विस्मित कर देते हैं। इस महल को अब एक म्यूजियम में बदल दिया गया है। बता दें कि लाल बाग पैलेस के मुख्य द्वार लंदन के बकिंघम पैलेस के द्वार की तरह ही बनाए गए हैं।

कृष्णापुरा छत्री

कृष्णापुरा छत्री प्रसिद्ध होल्कर संस्थान के पास स्थित है और इंदौर में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान है। यहां पर तीन छत्रियां और पांच कब्रें हैं। इन संरचनाओं में होल्कर वंश के मृत सदस्यों के अवशेष हैं और इसलिए इन्हें होल्कर छत्रियां भी कहा जाता है। ये छत्रियां पत्थरों से बनी हैं और इसमें सैनिकों की मूर्तियों के अलावा महारानी कृष्ण भाई के लिए बनाया गया एक कृष्ण मंदिर भी है।(मानसून में मध्य प्रदेश की इन जगहों पर घूम आएं)

गांधी हॉल

gandhi hall

अगर आप इंदौर की ऐतिहासिक यात्रा पर निकली हैं तो गांधी हॉल को देखे बिना आपकी यात्रा पूरी नहीं हो सकती। इसका निर्माण 1904 में किया गया था, जिसका आर्किटेक्चर इंडो-गॉथिक स्टाइल की है। इस इमारत को शुरू में किंग एडवर्ड हॉल नाम दिया गया था और इसका उद्घाटन वेल्स के तत्कालीन राजकुमार जॉर्ज V ने किया था। लेकिन भारत की आजादी के बाद इसका नाम बदलकर गांधी हॉल कर दिया गया। वर्तमान में, यह इंदौर के टाउन हॉल के रूप में कार्य करता है और यहां पर कई कल्चरल और आर्ट एक्जीबिशन लगती हैं।(मध्य प्रदेश में है ये खूबसूरत जगहें)

इसे भी पढ़ें-कई प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है भोपाल, आप भी करें इन मंदिरों की सैर

तो अब आप जब भी इंदौर जाएं तो इन ऐतिहासिक स्थलों को देखना और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- indoretalk, wmf, Wikimedia, thebharatah

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP