Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

मानसून में गोवा में अपने पार्टनर के साथ लीजिए इन दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा

गोवा में मानसून सीजन में घूमना अपने आप में काफी दिलचस्प अनुभव है, अगर आप इस सीजन में अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने जाएं तो अपने एक्सपीरियंस को और भी बेहतरीन बना सकती हैं। 
Updated:- 2018-08-13, 15:40 IST
goa monsoon travel article

मानसून के दिनों में अपने पार्टनर के साथ रोमांस से भरे यादगार लम्हे बिताना चाहती हैं तो इसके लिए गोवा से बढ़कर कोई और जगह नहीं हो सकती। यहां बारिश की फुहारों में समंदर किनारे आपको अपने पार्टनर के साथ इतना स्पेशल फील होगा कि बाकी सबकुछ भूल जाएंगी। इन खुशगवार लम्हों को आप हमेशा के लिए अपनी यादों का हिस्सा बना सकती हैं। यहां के खूबसूरत बीच पर अपने पार्टनर के साथ-साथ कई तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकती हैं-

गोवा कार्निवल

goa monsoon travel inside

गोवा कार्निवल के फेस्टिव फील में आपको हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं। इस समय में यहां हजारों लोग जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस दौरान लोग जमकर मस्ती करते हैं, लजीज डिशेस का मजा लिया जाता है और सड़क पर लोगों का सेलिब्रेशन नजर आता है। इस मस्ती में आप भी अपने पार्टनर के साथ शामिल हो सकती हैं। 

कायाकेइंग का मजा

goa monsoon travel inside

नॉर्थ गोवा में हरे-भरे माहौल में आप कायाकेइंग का मजा उठा सकती हैं। यहां आपको किंगफिशर, मड क्रैब, इग्रेट्स, हेरॉन्स और फ्रूट बैट जैसी कई अनोखी प्रजातियां देखने को मिल सकतीं, जिससे आपका एक्साइटमेंट बढ़ जाएगा। 

आरंबोल में ड्रम सर्कल का मजा

goa monsoon travel inside

अगर आपको गोवा के हिप्पी कल्चर में मजा आता है तो इसके लिए यहां का आरंबोल बीच पूरी तरह मुफीद है। इसमें यहां कुछ लोग एक गोला बनाकर खड़े हो जाते हैं और ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स बजाकर सुनाते हैं, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। इस म्यूजिक का आप पूरा लुत्फ उठा सकती हैं। आप चाहे तो डांस कर सकती हैं या फिर दूरी से कलाकारों को परफॉर्म करते देख सकती हैं। 

डाइवर आइडैंल

goa monsoon travel inside

अगर आपको डाइविंग करना एक्साइटिंग लगता है तो यहां का डाइवर आइलैंड आपके लिए स्वर्ग है। पणजी से 20 मिनट की दूरी पर है यह जगह। यहां की कुदरती खूबसूरती, पुर्तगाली शैली में बने विला और बार आपको एक अनूठी जगह पर होने का अहसास दिलाएंगे। 

कंबरजुआ में मगरमच्छों को देखने का रोमांच

goa monsoon travel inside

अगर आप वाइल्ड एडवेंचर का मजा लेना चाहती हैं तो आप कंबरजुआ का रुख कर सकती हैं। यहां मांडोवी और जुआरी नदियां मिलती हैं। इस जगह पर आपको मगरमच्छ अपने नेचुरल स्पेस में नजर आएंगे। इन मगरमच्छों को पानी में तैरते और शिकार करते देखकर यकीनन आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।