Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

खाने वाले गुब्‍बारे से लेकर ब्‍लैक बर्गर तक गुरुग्राम में कई हैं ऑफबीट फूड के ऑप्‍शन

गुरुग्रम में आपको कुछ ऐसी ऑफबीट डिशेज टेस्‍ट करने को मिलेंगी, जो आपने पहले कभी नहीं टेस्‍ट की होंगी। तो चलिए आज हम कुछ ऐसी ही ऑफबीट डिशेज के बारे में आपको बताते हैं।
Updated:- 2018-08-14, 15:51 IST
gurugram have so many offbeat food options

दिल्‍ली से सटा हुआ हरियाणा राज्‍य का मेट्रो शहर गुरुग्राम कई कारणों से फेमस है। यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के कॉर्पोरेट ऑफिस, लैविश शॉपिंग मॉल्‍स और अच्‍छे रेस्‍टोरेंट्स हैं। मगर आज हम गुरुग्राम के फूड कलचर पर बात करेंगे। गुरुग्राम में आपको इंडियन से लेकर कॉन्‍टीनेंटल फूड तक सभी का ऑथेंटिक स्‍वाद चखने को मिल जाएगा मगर यहां आपको कुछ ऑफबीट डिशेज भी टेस्‍ट करने को मिलेंगी, जो केवल आपको यहीं मिल सकती हैं। तो चलिए आज हम कुछ ऐसी ही ऑफबीट डिशेज के बारे में आपको बताते हैं। 

gurugram have so many offbeat food options

हीलियम बलून, ब्रेयू बडी 

कभी सुना है कि गुब्‍बारे को भी खाया जा सकता है। शयाद नहीं सुना होग, मगर गुरुग्राम में एक ऐसा रेस्‍टोरेंट है जहां जाकर आप हीलियम बेलून्‍स खा सकती हैं। यह आटे और चीने से तैयार होता है इसे सर्व करने का तरीका भी बेहद अलग है। यह गुब्‍बारे जैसा ही होता है और हवा में उड़ता रहता है। इसे रिबन के सहारे सर्व किया जाता है। इसे सर्व करने का तरीका जितना अलग है उतना ही अलग है इसका स्‍वाद। अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस रस्‍टोरेंट में आ रही है तो आप 1500 रुपए में यहां हीलियम बेलूंस का स्‍वाद चख सकती हैं। 

gurugram have so many offbeat food options

बटर चिकन ब्‍लैक बर्गर, फ्रिक्‍शन: द ड्रिंकरे

अगर आप बर्गर की शौकीन हैं और आपको नॉनवेज खाने में कोई परहेज नहीं तो आपको ब्‍लैक बर्गर बटर चिकन जरूर ट्राय करना चाहिए। इस डिश की खास बात यह है कि इसमें इस्‍तेमाल किया जाने वाला बर्गर ब्‍लैक होता है। इसमें क्रीमी चिकन और जूसी ग्रेवी का कॉम्‍बीनेशन होता है। वैसे यहां पर बर्गर प्‍लैटर भी मिलता है जिसमें तीन अलग-अलग रंग के बर्गर होते हैं। यहां पर अपने पार्टनर के साथ जा रही हैं तो आप 1500 रुपए में बर्गर का लजीज स्‍वाद चख सकती हैं। 

 

छोले भटूरे टाकोज, द ड्रंकन बोटानिस्‍ट 

छोले भटूरे तो आपने खूब खाए होंगे मगर छोटे भटूरे टाकोज कुछ हट कर है। अगर इसे टाकोज का देसी वर्जन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें पिंडी छोले, प्‍याज के खस्‍ते और दूसरी देसी सब्जियों की फिलिंग होती है। अगर आप को चटपटी चीजे खाना पसंद हैं तो आपके लिए यह डिश बेस्‍ट है। आप अपने पार्टनर के साथ इस देसी टाकोज का मजा केवल 1000 रुपए तक में ले सकती हैं। 

gurugram have so many offbeat food options

रेनबो टाकोज, आइज ऑन आइस 

यह एक तरह की आइसक्रीम होती है जो वेफल टाकोज में लिपटी हुई आती है। इसमें आइसक्रीम के डिफ्रेंट फ्लेवर्स को फिल किया जाता है। इस में केवल फ्लेवर्स ही अलग नहीं होते बल्कि यह रंगबिरंगे होते हैं। इस पर डिफ्रेंट कलर के स्प्रिंकलर्स की टॉपिंग की जाती है। बेस्‍ट बात है कि यह बेहद ऑफबीट फ्लेवर्स में परोसे जाते हैं। इन में रोस्‍टेड पीनट, रम पान और टिरामिसू जैसे फंकी और क्रेजी फ्लेवर्स होते हैं। अगर आप यहां अपने पार्टनर के साथ जा रही हैं तो आपको यहां रेनबो टाकोज के लिए मात्र 400 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।