Jharkhand Hidden Places: देश के पूर्वी हिस्से में स्थित झारखंड एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह राज्य अपनी मनोरम खूबसूरती और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। इसलिए इस राज्य को 'लैंड ऑफ फॉरेस्ट' के नाम से भी जाना जाता है।
बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे झारखंड में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आज भी कई लोग घूमने का सपना देखते हैं।
झारखंड में स्थित घाटशिला भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको घाटशिला की खासियत और कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
झारखंड में घाटशिला कहां है? (Where Is Ghatshila In Jharkhand)
घाटशिला की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको बता दें कि घाटशिला झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक शहर है। घाटशिला, सिंहभूमि से कुछ की किमी दूर स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि घाटशिला झारखंड की राजधानी रांची से करीब 166 किमी दूर है। इसके अलावा, जमशेदपुर से महज 46 किमी और बोकारो से करीब 146 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें:Long Weekend: जून लॉन्ग वीकेंड में देश की इन शानदार और हसीन जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बनाएं
घाटशिला क्यों प्रसिद्ध है? (Why Ghatshila Is Famous)
घाटशिला झारखंड की एक ऐसी जगह है, जो कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है। पहला-सबसे पहले घाटशिला एक पहाड़ी इलाका है,जिसके चलते इसे हिल स्टेशन माना जाता है। दूसरा-घाटशिला को तांबे की खदानों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।
घाटशिल दो पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित एक मनमोहक जगह है। स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित घाटशिला को झारखंड का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। घाटशिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए भी जाना जाता है।
पर्यटकों के लिए क्यों खास है घाटशिला? (Why Ghatshila Is Famous For Tourist)
घाटशिला, पर्यटकों के लिए कई रूप से खास माना जाता है। घाटशिला को रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो आदि शहरों की भीड़-भाड़ से दूर शांत और शुद्ध माहौल में सुकून का पल बिताने के लिए बेस्ट पॉइंट माना जाता है। घाटशिला को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, नदी और झील-झरने घाटशिला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। घाटशिला अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। मानसून में घाटशिला की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि मानसून में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।
घाटशिला में घूमने की जगह (Best Places In Ghatshila)
घाटशिला में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। मानसून में कुछ जगहों की खूबसूरती चरम पर होती है।
मुख्य आकर्षण-
- फूलडुंगरी हिल
- पांच पांडव रॉक
- स्वर्णरेखा नदी
- धारागिरी वॉटरफॉल
रांची से घाटशिला कैसे पहुंचें (How To Reach Ghatshila From Ranchi)
रांची से घाटशिला पहुंचना बहुत ही आसान है। रांची से घाटशिला पहुचने के लिए ट्रेन बेस्ट माध्यम है। रांची से घाटशिला के लिए 18616 क्रिया योग एक्सप्रेस चलती है। इसके अलावा, घाटशिला सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। रांची से कैब या बस लेकर घाटशिला जा सकते हैं। रांची से घाटशिला पहुंचने में करीब 5-6 घंटे का समय लगता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@bongtravels,tripadvisor
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों