गालिब की हवेली
दिल्ली का नाम आए और शायरी की बात न हो...ऐसा हो ही नहीं सकता। शायरी की दुनिया में मिर्जा गालिब को जरूर याद किया जाता है, जिसकी कहानी न सिर्फ किताबों में बल्कि बल्लीमारान की गलियों में भी दर्ज है।
वहां मौजूद गालिब की हवेली आज एक संग्रहालय बन चुकी है, जहां गालिब से जुड़ी चीजें, उनकी गजलें, तस्वीरें और पुराना रहन-सहन देखने को मिलता है। आप यह जगह एक्सप्लोर कर सकती हैं, चाय पीते हुए गजलें पढ़ने का लुत्फ उठा सकती हैं।
सुनहरी मस्जिद
यह मस्जिद मुगल वास्तुकला का शानदार नमूना है। मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के दौर में शाही नमाज की जगह मानी जाती थी। यह जगह लाल किले से बहुत ही पास है, आप यहां नमाज पढ़ने और सुकून के पल बिता सकती हैं। यह मस्जिद अपनी सुनहरी मीनारों के लिए मशहूर है, जहां पर बहुत ही शांति है और नजारा भी बहुत ही खूबसूरत है।
चांदनी चौक की गलियां
आप चांदनी चौक की गलियों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह लाल किले से बहुत ही करीब है, जिसके लिए आपको रिक्शा लेना पड़ेगा। चांदनी चौक की गलियों में शॉपिंग, खाना और घूमने की कई जगहें मिलेंगी।
अगर आपको पुरानी दिल्ली का असली नजारा देखना है, तो जामा मस्जिद का दीदार किया जा सकता है। इसके ऊंचे मीनारों से पुरानी दिल्ली का नजारा भी बेहद शानदार दिखता है।
दरगाह हजरत शेख कलंदर
लाल किले से थोड़ी ही दूरी पर हजरत शेख कलंदर की दरगाह है। यहां जाकर मन को सुकून मिलता है और इतिहास से भी जुड़ाव महसूस होता है।
आप भी सुकून पाने के लिए यहां जा सकती हैं और बैठकर शांति से अपने दिल की बात कह सकती हैं। पुरानी दिल्ली की गलियों में स्थित यह दरगाह एक आध्यात्मिक माहौल देती है, इसलिए यहां हर धर्म के लोग आना पसंद करते हैं।
सीस गंज साहिब गुरुद्वारा
चांदनी चौक में स्थित यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर जीकी शहादत की याद में बनाया गया है। तभी ये लोगों का आना-जाना यहां लगा रहता है, जहां पर लंगर और सेवा भाव का अनोखा रूप देखने को मिलेगा। अगर आपको देसी खाने की तलब है, तो यहां जाने बेस्ट रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें-Haveli's of Old Delhi: दिल्ली में रहने वालों को भी नहीं पता होगा पुराने शहर की इन हवेलियों के बारे में, मिलेगी इतिहास की अनोखी झलक
अगर आप थोड़ा आगे बढ़ जाएं, तो यमुना किनारे स्थित राज घाट जरूर जाएं, जहां महात्मा गांधी की समाधि है। यहां आपको काफी अच्छा लगेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों