तमिलनाडु की इस जगह घूमना है बेहद खास, क्या आप भी गए हैं यहां?

देश के चार महानगरों से शामिल ऐतिहासिक राज्य तमिलनाडु दक्षिण-भारत का सबसे प्रसिद्ध और सैलानियों के लिए प्रमुख स्थान है। यहां की प्राचीन मंदिर, ईमारत और प्रकृतिक नज़ारा हमेशा देश के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन रहा है। तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित येलागिरी एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो आज भी तमिलनाडु में सबसे अधिक घूमे जाने वाली पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त और बेहतरीन झीलों का नज़ारा एक साथ देख सकते हैं। तो अगर आप भी सर्दियों में दक्षिण भारत में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो येलागिरी ज़रूर घूमने पहुंचें। चलिए येलागिरी की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
स्वामी मलाई हिल्स
तमिलनाडु के येलागिरी में सबसे अधिक घूमने के लिए फेमस जगह है स्वामी मलाई हिल्स। मलाई हिल्स को येलागिरी का सबसे हाईएस्ट पॉइंट भी माना जाता है। यहां से येलागिरी के सम्पूर्ण नज़ारे को देखा जा सकता है। इसलिए यह जगह सैलानियों के लिए और भी खास है। अद्भुत और प्रकृति नज़रों के साथ टाइम स्पेंड करने और कुछ धमाल करने के लिए आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। स्वामी मलाई हिल्स ट्रेकर्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है।
इसे भी पढ़ें: विंटर में हनीमून के लिए बेस्ट है दक्षिण-भारत की ये बेहतरीन जगहें
पुंगनूर लेख
येलागिरी के साथ-साथ दक्षिण भारत में सबसे फेमस झीलों में से एक झील है पुंगनूर झील। जिसे पुणगणुर झील के नाम से भी जाना जाता है। यह कृत्रिम झीलों में से भी एक झील है। इस झील में आप नौका विहार का भी आनंद उठा सकते हैं। इस झील के आसपास मौजूद मनमोहक दृश्य यक़ीनन आपके घूमने के प्लान में चार चांद लगा देंगे। यहां आप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए के लिए जा सकते हैं।
जलागमपराई झरना
येलागिरी में घूमने और मस्ती-धमाल करने के लिए जलागमपराई झरना फेमस पर्यटक स्थल में से एक है। झरने के आसपास मौजूद पहाड़ और हरियाली सलानियों के लिए और भी खास है। इस झरने के पास गुलाब का बगीचा भी है, जो खुशबू के साथ यह जगह किसी बेहतरीन जगह से कम नहीं है। कहा जाता है कि इस झरने के आसपास देसी जड़ी-बूटियां भी उगाई जाती हैं, जिसे देखने के लिए सैलानी भी जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: मुन्नार घूम लिए हैं, तो कभी केरल की इस खास जगह भी घूमने पहुंचें
अन्य एक्टिविटीज
तमिलनाडु के येलागिरी में इन बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ आप एक से एक बेहतरीन एक्टिविटीज का भी मज़ा उठा सकते हैं। येलागिरी के पहाड़ों पर आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। ट्रैकिंग के साथ पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइम्बिंग भी सफ़र में शामिल कर सकते हैं। यक़ीनन ये एक्टिविटीज आपके सफ़र को रोमांचक से भरपूर कर देगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@stackpathcdn.com,mravinash.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।