कर्नाटक की असल खूबसूरती से रूबरू होना है तो इन हिल स्टेशनों पर पहुंचें

'दक्षिण भारत में घूमने के लिए चलते हैं। हां, केरल ठीक रहेगा'। दक्षिण भारत में जब भी घूमने का जिक्र होता है तो केरल या फिर कुछ हद तक आंध्र प्रदेश राज्य में ही घूमने का प्लान करते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि दक्षिण भारत में इससे बेहतरीन कोई राज्य नहीं है। कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जहां की खूबसूरती देखने के लिए हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। इस राज्य में ऐसी कई अद्भुत जगहें और हिल स्टेशन है, जहां घूमने के बाद केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु भी फीका लगेगा। इस राज्य में मौजूद हिल स्टेशनों की अद्भुत नज़ारा मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों को भी प्रस्तुत करती हैं। लेख में हम आपको कर्नाटक में मौजूद कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमना पसंद कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
कुर्ग

शायद आपको मालूम हो अगर नहीं, तो आपको बता दें कि जब बात कर्नाटक में सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन की होती है, तो सबसे पहले कुर्ग का नाम ही लिया जाता है। यह एक ऐसी जगह है जो दक्षिण भारत के साथ-साथ समूचे भारत में स्कॉटलैंड ऑफ़ इंडिया के नाम से मशहूर है। खासकर दक्षिण भारतीय लोगों के लिए कुर्ग हिल स्टेशन वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में बेहद ही फेमस है। कुर्ग में आप एबी फॉल्स, होननामना केर झील जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:ओणम के अलावा भी केरल के हैं कुछ प्रमुख त्योहार, जानें हर उत्सव की विशेषताएं
अगुम्बे

समुद्र तल से लगभग 2 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद अगुम्बे कर्नाटक में शिमोगा जिले में मौजूद है। कर्नाटक की यह सबसे शांत वातावरण वाली जगह है। अगुम्बे में सूर्यास्त प्वाइंट काफी खास गंतव्य माना जाता है। इसके अलावा अगर सनसेट व्यू भी देखना है तो कर्नाटक में ऐसी जगह शायद आपको कहीं और नहीं मिलेगी। यहां आप जोगीगुंडी झरना और कूडलू थेरंथा फॉल्स जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगुम्बे को दक्षिण भारत का चेरापूंजी माना जाता है क्योंकि, यहां साल भर बारिश होती रहती है।
चिकमगलूर

कर्नाटक राज्य के दक्षिण पश्चिमी भाग में स्थित चिकमगलूर कॉफी उत्पादन के लिए पूरे भारत में मशहूर है। चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और झरने सैलानियों का मनमोहने के लिए काफी है। चिकमगलूर हिल स्टेशन ट्रेकिंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध है जो दूर-दराज के टपर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां मौजूद पर्वत चोटी मुलायनगिरी और कुद्रेमुख प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिकमगलूर हिल स्टेशन को 'कॉफ़ी कैपिटल' के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें:थ्रिलर ट्रेकिंग का रखते हैं शौक तो भारत के इन रोमांचक ट्रेक्स पर पहुंचें
केम्मनगुंडी

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में मौजूद केम्मनगुंडी के आगे केरल, आंध्र प्रदेश आदि दक्षिण भारतीय राज्यों में मौजूद हिल स्टेशन फीका लगते हैं। इसे कई बार विदेशी हॉलिडे डेस्टिनेशन के बराबर माना जाता है। उंचे पहाड़ों, गिरते झरने, घने जंगल, हरे-भरे घास सैलानियों को आपना बनाने के लिए काफी है। इसके अलावा सनसेट और सनराइज नज़रों के लिए भी प्रसिद्ध है केम्मनगुंडी हिल स्टेशन। यहां आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।