जब व्यक्ति शहर की भागदौड़ भरी जिन्दगी से परेशान हो जाता है तो वह कहीं बाहर घूमने का मन बनाता है। यूं तो घूमने के लिए कई जगहे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश की बात ही कुछ और है। प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर हिमाचल प्रदेश सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र है और यहां पर कई जगहें घूमने की हैं। इन्हीं जगहों में से एक है कसौली। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित कसौली स्वर्ग का एक छोटा सा टुकड़ा है और शहर की भागदौड़ से दूर समय बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।
कसौली सिर्फ एक खूबसूरत पर्यटक आकर्षण ही नहीं है। यह अद्भुत स्थानीय व्यंजनों और कैफे के लिए भी जाना जाता है। अगर आप एक फूड लवर हैं या अलग-अलग चीजों को टेस्ट करना पसंद करती हैं तो आपको कसौली के अलग-अलग कैफेज को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कसौली के कुछ कैफे के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी ट्रेवल लिस्ट में अवश्य शामिल करना चाहिए-
रुद्र कैफे
अगर आप कसौली में गर्मा-गर्म कॉफी के साथ-साथ अलग-अलग तरह के सैंडविच और पिज्जा ट्राई करना चाहती हैं, तो कैफे रुद्र आपके लिए सही जगह है। हेरिटेज मार्केट में मौजूद यह आरामदायक जगह, कसौली आने वाले ज्यादातर यात्रियों के लिए यह कैफे पहली पसंद है। इस कैफे में सिर्फ आपको बेहतरीन टेस्ट ही नहीं मिलेगा, बल्कि यहां का माहौल भी काफी अच्छा है। यह जगह इतनी जीवंत और पॉजिटिव वाइब्स से भरी है कि आप अपना पूरा दिन यहां बिताना पसंद करेंगे। अगर आप यहां पर हैं तो आयरिश कॉफी, कैप्पुकिनो, ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच, हक्का नूडल्स, वेज बर्गर, क्रेप्स को एक बार जरूर चखकर देखें।
इसे जरूर पढ़ें-अपने BFF के साथ कॉफी डेट पर जाना हो तो परफेक्ट हैं ये 5 कैफेज
ओल्ड टाउन कॉफी कैफे
ओल्ड टाउन कॉफी कैफे कसौली के हेरिटेज मार्केट रोड पर स्थित है। यह एक बेहद ही अमेजिंग जगह है, जहां पर बैठने के लिए छोटे आकार के फर्नीचर के साथ डिजाइन किया गया है। इस कैफे की कोल्ड कॉफी का टेस्ट बेहद ही लाजवाब है। हालांकि, आप यहां पर ओरियो शेक, स्ट्रॉबेरी शेक, चॉकलेट पेस्ट्री भी जरूर ट्राई करके देखें। यह कैफे सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
हैंगआउट रूफटॉप कैफे
हैंगआउट रूफटॉप कैफे कसौली के प्रसिद्ध कैफे में से एक है। जब आप यहां अपने भोजन का आनंद लेते हैं तो छत से कसौली में पहाड़ का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। यह कैफे कसौली रीजेंसी होटल की छत पर स्थित है। सुबह के समय आपको पहाड़ों पर डूबते सूरज का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यह नजारा बहुत ही शानदार होता है और एक गर्म कप कॉफी के साथ तो यह और भी अद्भुत हो जाता है। यहां पर आप कॉफी के साथ-साथ स्नैक्स और स्वादिष्ट व्यंजन जैसे इटैलियन, चाइनीज भी ट्राई कर सकते हैं।(ये 3 कोल्ड कॉफी रेसिपी करेंगी आपको रीचार्ज)
कैफे मिट्टी
कसौली में सनावर लॉरेंस स्कूल के पास कैफे मिट्टी न केवल बेहतरीन भोजन प्रदान करता है बल्कि यहां पर आप पहाड़ों की स्वर्गीय सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं। यहां का शानदार माहौल और फास्ट सर्विस इसे कसौली के कैफे से अलग बनाती है। इस कैफे के हॉट चॉकलेट ड्रिंक को एक बार टेस्ट करना तो बनता ही हे। यदि आप गुणवत्ता और स्वाद से समझौता किए बिना पैसे बचाना चाहते हैं, तो कैफे मिट्टी में आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें-बुक प्रेमियों को पसंद आएंगे दिल्ली के ये चुनिंदा कैफेज जहां किताबों की है भरमार!
कैफे मंत्र
विभिन्न प्रकार के भोजन के साथ, कैफे मंत्रा एक पॉपुलर कैफे है जो कसौली के हेरिटेज मार्केट में मौजूद है। अगर अपने दोस्तों के साथ कसौली में कुछ मजेदार पल बिताना चाहते हैं तो घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। उचित मूल्य पर डिलिशियस नूडल्स (रेसिपी) और सैंडविच इस जगह की विशेषता है। यहां पर ताज़ी पीसी हुए कॉफ़ी का टेस्ट अलग ही होता है।
अगर आप भी कभी कसौली गई हैं तो आपने इनमें से किस कैफे में कॉफी का लुत्फ उठाया? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- pexels
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों