गर्मियों में घूमने के लिए दिल्ली से लगभग 365 किमी दूर है खूबसूरत नालदेहरा हिल स्टेशन

गर्मियों के मौसम में ठंडी हवा और हरियाली के बीच अपनों के साथ घूमने के एक अलग ही मज़ा होता है। मन की शांति के लिए प्रकृति के करीब कुछ पल बिताना और मौज-मस्ती करना लगभग सभी पसंद करते हैं। ठंडी और हरियाली के बीच जब पार्टनर साथ में हो तो फिर अधिक बोलने की ज़रूरत नहीं। इसलिए गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक लोग हिल स्टेशन की तरफ ही घूमने का रुख करते हैं।
आपने ध्यान दिया कि इस लेख से पहले कोटद्वार हिल स्टेशन, घुमारवीं हिल स्टेशन, नाहन, सुंदरनगर, अर्की गांव और ऊना आदि कई जगहों के बारे में बता चुके हैं जो राजधानी दिल्ली से बेहद ही करीब हैं। आज इसी क्रम में हम आपको नालदेहरा के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से लगभग 365 और चंडीगढ़ से लगभग 140 किमी की दूरी पर है। चलिए नालदेहरा की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
समर हिल

नालदेहरा में घूमने के लिए सबसे पहले किसी स्थान का प्लान बना रहे हैं तो आप समर हिल घूमने के लिए जा सकते हैं। समुद्र तल से लगभग 12 सौ से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद ये जगह पॉटर्स हिल के नाम से भी फेमस है। घाटियों और चारों ओर की हरियाली के चलते समर हिल देशी और विदेशी सैलानियों के लिए प्रमुख पर्यटक स्थल बना हुआ है। ठंडी हवा आपके मन को यक़ीनन तरोताजा कर देगी। ऐसे में सबसे पहले इस स्थान पर आप ज़रूर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें:गुजरात के जूनागढ़ में इन खूबसूरत प्लेसेस पर एक बार जरूर घूमने जाएं
तत्तापानी

अगर आप रिवर राफ्टिंग का शौक रखते हैं तो फिर आपको तत्तापानी घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि गर्मियों के मौसम में रिवर राफ्टिंग करने के लिए हर दिन हजारों सौलानी यहां पहुंचते हैं। पहाड़ो के बीच में मौजूद तत्तापानी एक नहीं बल्कि कई खूबसूरत दृश्य के लिए फेमस है।तत्तापानी ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग का मज़ा उठाने के बाद आप यहां मौजूद प्राचीन मंदिर और गुफा भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
मशोबरा

मशोबरा एक हरे-भरे मैदान में फैला हुआ है। आपको बता दें कि लगभग 7 हज़ार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद मशोबरा स्थान नालदेहरा से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि मशोबरा सबसे शांत जगह है। यहां सबसे अधिक सैलानी अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं। (घुमारवीं हिल स्टेशन) आपको बता दें कि प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भी ये एक आदर्श जगह है।
इन जगहों पर भी घूमने पहुंचे

समर हिल, तत्तापानी और मशोबरा के अलावा यहां ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। नालदेहरा गोल्फ कोर्स, संकट मोचन मंदिर, फागु, शैली पीक आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर सर्दी के मौसम के साथ-साथ गर्मी के मौसम में भी घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। आपको बता दें कि नालदेहरा में घूमने के बाद आप यहां से शिमला भी घूमने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि, नालदेहरा से शिमला कुछ ही दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें:इंदौर की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस
कैसे पहुंचे?
नालदेहरा घूमने के लिए आप आसानी से और कम पैसे में पहुंच सकते हैं। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा आदि जगहों से बस लेकर आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। अपनी कार से भी नालदेहरा घूमने के लिए जा सकते हैं। (शिमला के हॉरर प्लेसेस) आपको बता दें कि आईएसबीटी कश्मीरी गेट से रात भर कई लक्जरी बस मिल जायेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@himachal,shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।