herzindagi
image

Churches in Noida for Christmas Celebration: क्र‍िसमस पर घूम आएं नोएडा के ये चर्च, मन को म‍िलेगी शांत‍ि

Christmas सिर्फ सेलिब्रेशन का नहीं, बल्कि शांति का त्योहार भी है। अगर आप नोएडा में हैं और क्र‍िसमस पर चर्च जाने की सोच रही हैं तो ये चर्च आपको भीड़भाड़ से दूर कुछ सुकून के पल देने का काम करेंगे। यहां आकर मन को शांत‍ि मि‍लेगी। यहां हम आपको नोएडा के कुछ चर्च के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-23, 15:44 IST

Christmas आने में अब दो ही दि‍न बचा है। इस खास मौके पर लोग चर्च जरूर जाते हैं। यहां जाकर कैंडल जलाना, प्रार्थना करना, सब कुछ बहुत सुकून देने वाला होता है। चर्च एक ऐसी जगह है जहां जाकर आप शांत‍ि पा सकती हैं। वैसे तो क्रि‍समस पर लोग पार्टी भी करते हैं, फैम‍िली और फ्रेंड्स के साथ घूमते फ‍िरते भी हैं, लेकिन अगर आप नोएडा में हैं, तो चर्च भी जा सकती हैं।

यहां Christmas पर एक अलग ही रौन‍क और पॉजिटिवि‍टी देखने को म‍िलती है। आज हम आपको नोएडा के कुछ खास चर्च के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको क्र‍िसमस पर जरूर जाना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

famous churches in noida (2)

सेंट मैरी चर्च

सेंट मैरी चर्च नोएडा का सबसे जाना-माना चर्च माना जाता है। ये सेक्टर 34 में स्‍थ‍ित है। ये यहां का इकलौता कैथोलिक पैरिश चर्च है, इसलिए इसकी अलग पहचान है। यहां पर आपको बहुत शांत‍ि मि‍लेगी। इसकी बिल्डिंग भी मॉडर्न स्टाइल में बनी हुई है, जो पहली नजर में ही अच्छी लगती है। Christmas पर तो यहां प्रार्थना सभा का आयोजन होता है और यहां की सजावट देखने लायक होती है।

यह भी पढ़ें- Banana Cake ही नहीं, इस बार Christmas पर ट्राई करें केले से बने ये 6 डेजर्ट; मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी

इमैनुएल मार थोमा चर्च

सेक्टर 50 में बना ये चर्च सीरियन क्रिश्चियन कम्‍युन‍िटी से जुड़ा हुआ है। बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां और साफ-सुथरा माहौल इसे और खास बनाता है। Christmas पर आपको यहां जरूर जाना चाह‍िए। अगर आप भीड़भाड़ नहीं पसंद करती हैं तो ये जगह आपके ल‍िए एकदम सही है।

famous churches in noida (1)

क्राइस्ट चर्च

क्राइस्ट चर्च नोएडा के मशहूर प्रोटेस्टेंट चर्च में से एक है। ये सेक्‍टर 29 में है। बाहर से इसकी लाल ईंटों वाली बिल्डिंग बहुत ही सुंदर लगती है। अंदर जाते ही आपको एक अलग ही शांति महसूस होगी। बोटैन‍िकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन के पास होने की वजह से यहां पहुंचना भी आसान है।

मार ग्रेगोरियस ऑर्थोडॉक्स चर्च

नोएडा सिटी सेंटर के पास सेक्‍टर 51 में मौजूद ये चर्च देखने में बेहद ही सुंदर है। Christmas पर यहां खास प्रेयर होती है और माहौल बहुत पॉजिटिव रहता है। यहां आकर कुछ देर बैठने से मन हल्का हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Christmas पर प्‍लम केक ही क्‍यों बनाए जाते हैं? शायद ही आप जानती होंगी जवाब

चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स

सेक्टर दो में बना ये चर्च मॉर्मन चर्च के नाम से जाना जाता है। यहां का माहौल बहुत शांत होता है। इसकी इमारत भी काफी सुंदर है और क्र‍िसमस पर यहां जरूर जाना चाह‍िए।

तो अगर आप भी नोएडा में हैं और क्र‍ि‍समस पर चर्च जाना चा‍ह रही हैं, तो ये ऑप्‍शन आपके ल‍िए बेस्‍ट हैं। यहां आकर आपको सुकून का एहसास होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।