लाइमलाट में कैसे बने रहना है, यह टीवी ऐक्ट्रेस एवं बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं हिना खान बखूबी जानती हैं। बिग बॉस की पूरी जर्नी में अपने हाइपर एटीट्यूड की वजह से हिना को खूब पब्लिसिटी मिली। इसके बाद भी वह सुर्खियों में छाई रहीं। कभी बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे पर कमेंट करने की वजह से तो कभी अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टी करने के कारण उनका नाम मीडिया में छाया रहा । मगर इस बार हिना अलग कारणों से सुर्खियों में छाई हुई हैं।
हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी की बर्थ डे और वेलेंटाइन डे एक साथ सेलीब्रेट करने के लिए आउट ऑफ द टाउन हैं। हिना रॉकी के साथ ट्रिप पर श्रीलंका गई हुई हैं और अपनी ट्रिप की पिक्चर को लगातार ट्वीटर एकाउंट पर अपडेट कर रही हैं। वैसे हिना कुछ दिन पहले ही अपनी पूरी फैमिली के साथ गोवा गई थीं। हिना को ट्रैवल करना बहुत पसंद है और वह साल में एक बार कहीं न कहीं ट्रिप प्लान जरूर करती हैं। अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ तो हिना कई जगह घूम चुकी हैं। इस बार हिना ने इन दोनों खास मौकों को सेलीब्रेट करने के लिए श्रीलंका को चुना है। वैसे श्रीलंका है ही इतना खूबसूरत देश कि यहां लाइफ में एक बार आना तो बनता ही है।
Read More: ये 11 जगहें देखे बिना ना कहें इस खूबसूरत नवाबों के शहर को अलविदा
अगर आप भी घूमने की शौकीन हैं और इंडिया से बाहर कहीं ट्रैवल करना चाहती हैं तो श्रीलंका आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि यह देश खूबसूरत होने के साथ ही भारत का पड़ोसी भी है। वैसे भारत के इतिहास में श्रीलंका का धार्मिक महत्व भी है। हिंदुओं की धार्मिक पुस्तक रामायण का एक मुख्य पात्र रावण लंका का ही राजा था। इस देश में आज भी रामायण के पात्रों, मसलन रावण,राम, सीता और हनुमान से जुड़ी कई ऐसी जगह मिलती हैं जहां जा कर आप भी फ्लैशबैक में चली जाएंगी। बेस्ट बात यह है कि इसके अलावा भी श्रीलंका में बहुत सी ऐसी जगह है जहां आप हैंगआउट कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
नुवारा इलिया, श्रीलंका के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां जैसी नेचुरल ब्यूटी शायद ही आपने कहीं देखी होगी। समुद्र की सतह से 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यह शहर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से नजदीक ही है। यह शहर नुवारा इलिया पर्वत से घिरा हुआ है यहां से केलानी नदी निकलती हैं जो कोलंबो शहर की लाइफ लाइन कही जाती है। यह शहर इस लिए भी फेमस है कयोंकि यहां पर नेल्लु नाम का फूल उगता है। इस फूल की खासियत है कि यह चौदह सालों में एक बार ही खिलता है।
श्रीलंका के प्वॉइंट पेड्रो से भारत केवल 106 किलोमीटर की दूर पर है। यहां एक प्वॉाइंट से इंडिया के एक शहर को देखा जा सकता है। यहां कई साइन बोर्ड्स हैं जो बताते हैं कि यहां से भारत कितना नजदीक है। बीच में इस प्वॉइंट पर भारतीयों को फैरी से आने की इजाजत थी मगर अब ऐसा नहीं है।
विश्व के प्राचीन शहरों में से एक अनुराधापुरा श्रीलंका के कलचर को दर्शाता है। यह प्राचीन होने के साथ ही श्रीलंका का धार्मिक स्थल भी है। यहां पर कई स्तूप देखने को मिलेंगे। इन सभी स्तूपों में नाग के शेप की एक प्रतिमा स्थ्पित है। इन स्तूपों को यहां दगबा कहा जाता है। अनुराधापुरा के नजदीक ही विश्व के सबसे पुराने पेड़ों में से एक महाबोधि वृक्ष स्थित है। कहा जाता है कि यह पेड़ दुनिया का सबसे पुराना पेड़ है और यह भारत के बोधगया स्थित उस महाबोधि वृक्ष का ही एक अंश है जिसके नीचे भगवान बुद्ध ने साधना की थी। इस पेड़ की एक टहनी उनके पुत्र महेंद्र अपने साथ इस नगर ले आए थे और तब से यह यहां है।
अनुराधापुरा से कुछ ही दूरी पर मिहिंटेल नगर है। यह शहर स्तूपों और मंदिरों से भरा हुआ है। मगर इनके अलावा यहां पर कुछ गुफाएं भी हैं, जिन्हें देखे बिना आपकी श्रीलंका यात्रा पूरी नहीं हो सकती। इन गुफाओं को पहाड़ काट काट कर बनाया गया है और यहां पहले बौद्ध भिक्षु रहा करते थे। इसी तरह कोलंबो से 216 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोलान्नोरुआ में भी कुछ बौद्ध गुफाएं मौजूद हैं। इन गुफाओं में भगवान बुद्ध की मूर्तियां बनी हुई हैं। इनमें भगवान बुद्ध को आराम करते हुए दिखाया गया है।
कोलंबों के बाद कैंडी श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जहां कोलंबो श्रीलंका की राजधानी है वहीं कैंडी को श्रीलंका की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यहां की खासियत है कि इस शहर में साल भर फेस्टिवल जैसा माहौल रहता है। यहां के दिन जितने खूबसूरत होती हैं रात उतनी ही हसीन। इसलिए इसे श्रीलंका की रोमांस कैपिटल भी कहते हैं। यहां पर देर रात तक लोगों की भीड़ सड़कों पर देखी जा सकती है। अगर आपको शॉपिंग करनी है, तो कैंडी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
श्रीलंका के वैलाव्या और ऐला के बीच स्थित मार्ग में रावणाला गुफाएं हैं। कहा जाता है इन्हीं गुफाओं में लंकानरेश रावण का महल हुआ करता था। भगवान हनुमान द्वारा लंकादहन के बाद अब यहां महल के कुछ भी अवशेष नहीं बचे हैं। मगर यह गुफाएं आज भी तस से मस नहीं हुई हैं। इन्हें देख कर आप उस युग की कहानियों में खो सकी हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।