Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

भारत में ऐसी कौन-सी जगह हैं जहां महिला बेफिक्र होकर घूम सकती है?

आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां महिलाएं बेफ्रिक होकर आसानी से घूम सकती हैं।  
Updated:- 2021-06-04, 11:18 IST
main travel for women in hindi

भारत विविधता वाला देश है और विभिन्न संस्कृतियां इसकी खूबसूरती को बखूबी बयां करती हैं। इस देश के हर कोने में कई प्राकृतिक जगह हैं जिन्हें घूमा जा सकता है। कई जगह पर कुछ यूनिक चीज़ें देखने को मिलती हैं और नियम, क़ायदे उसे खास बनाते हैं। ऐसे ही महिलाओं के लिए कुछ खास जगह हैं, जहां वह बेफ्रिक होकर घूम सकती हैं क्योंकि बहुत सी लड़कियों को अपनी सुरक्षा की फिक्र होती है। तो वह यही सोचती रह जाती हैं कि मेरे लिए क्या बेस्ट है? तो चलिए, आज हम आपको ऐसे ही कुछ जगह के बारे में बताते हैं जहां आप बेफ्रिक होकर आसानी से घूम सकती हैं।

जांस्कर घाटी, लेह

inside janskar

यह बहुत ठंडी जगह है जो लद्दाख से सौ किलोमीटर दूर कारगिल ज़िले में स्थित है। यहां लगभग 9 महीने बर्फ पड़ती है और यह भारत के सबसे खूबसूरत कोने में से एक भी है। आप घूमने का प्लान बना रही हैं तो आपके लिए जांस्कर घाटी एक बेस्ट ऑप्शन है। आप यहां पर बेफ्रिक होकर घूम सकती हैं। साथ ही राफ्टिंग और ट्रेकिंग का आनंद उठा सकती हैं। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में बहुत-सी खूबसूरत जगह भी हैं।

कोलवा बीच, दक्षिणी गोवा

inside kolwa beach

गोवा एक ऐसा स्‍थान है जहां घूमने और टहलने की कई जगह हैं। यहां का समुद्री किनारा लगभग पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन दक्षिणी गोवा का कोलवा तटअन्य स्थल के मुकाबले कम भीड़ वाला है, तो इसलिए यह भी पसंद किया जाता है। यहां शांति बहुत है इसलिए आप यहां आसानी से घूम सकती हैं। साथ ही, जिसको शांति बहुत पसंद है उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि कोलवा बीच किसी जन्नत से कम नहीं है। तो लेडिज, आप यहां घूमने का प्लान अपने दोस्तों के साथ भी बना सकती हैं।

माजुली द्वीप, असम

inside majuli deep

अगर आप अकेले या अपनी लेडिज फ्रेंड के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं तो आपके लिए माजुली द्वीप एक बेस्ट ऑप्शन है। बता दें कि यह असम में स्थित है और यह महिलाओं के लिए यह सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसकी खासियत यह है कि यह द्वीप चारों तरफ से ब्रह्मपुत्र नदी से घिरा हुआ है। साथ ही दिलचस्प बात यह भी है कि यहां पूरे साल कोई त्यौहार नहीं मनाया जाता है। साथ ही, आपको बता दें कि इस जगह को यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित कर दिया गया है। हालांकि, इस जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह जगह आने वाले समय में बिल्कुल विलुप्त हो जाएगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत के इन खूबसूरत गांवों के बारे में कितना जानते हैं आप?

कूर्ग, कर्नाटक

inside kurg

कुर्ग, कर्नाटक राज्य में स्थित है। यहां के लोग कोडगु भाषा में बात करते हैं, यानी उनकी भाषा कोडगु है। इसको भारत का स्कॉटलैंड और कर्नाटक राज्य का कश्मीर कहा जाता है। साथ ही, यह जगह महिलाओं को खूब पसंद आती है क्योंकि यहां लड़कियां आसानी से ट्रैकिंग, फिशिंग और राफ्टिंग कर सकती हैं। कहा जाता है कि यहां की आबादी कम है इसलिए यहां आप बेफ्रिक और मस्त होकर घूम सकती हैं।

मुन्नार, केरल

inside munnar

केरल में मुन्नार एक हिल स्टेशन है, जो इडुक्की ज़िले में स्थित है। आप इस जगह पर दो तरह से जा सकती हैं। पहला तमिलनाडुऔर दूसरा केरल, इन राज्यों से गुजरकर आप यहां का लुफ्त उठा सकती हैं। यहां आप मट्टुपेट्टी झील के किनारे बैठ सकती हैं या फिर बोटिंग भी कर सकती हैं। यहां आकर आपको बहुत अच्छा फील होगा क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुन्दरता, आस-पास फैली हरियाली और साफ-सुथरी हवा के साथ शांतिपूर्ण वातावरण आपको आकर्षित करेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-Travel Tips: इन संग्रहालयों में छिपा है राजस्थान का सम्पूर्ण इतिहास

तो लेडिज, आप इन जगह पर जाकर घूमने का लुफ्त उठा सकती हैं। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।