अच्छा! अगर आप से ये सवाल किया जाए कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के सम्पूर्ण इतिहास को करीब से जानना है, तो आप किस जगह जाना पसंद करेंगे? शायद आप कुछ देर विचार करने के बाद जवाब दें कि हमें वहां मौजूद प्राचीन और प्रसिद्ध संग्रहालयों में इसके लिए जाना चाहिए। खैर, राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जिसका इतिहास भारतीय इतिहास के लिए बहुत मायने रखता है। प्राचीन इतिहास से लेकर मुग़ल साम्राज्य और ब्रिटिश काल का इतिहास किसी जगह सुरक्षित है तो वो जगह है संग्रहालय।
राजस्थान में मौजूद कुछ ऐसे संग्रहालय है, जहां जाने और घूमने के बाद राजस्थान के बारे में जानने के लिए आपको किसी पुस्तक को पढ़ने की ज़रूरत नहीं होगी, क्यूंकि, इन संग्रहालयों में छिपा है राजस्थान का सम्पूर्ण इतिहास। इस लेख में हम आपको राजस्थान में मौजूद कुछ प्राचीन और फेमस संग्रहालयों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
आहड़/आहर संग्रहालय
इस लेख की शुरुआत उदयपुर में मौजूद प्राचीन और सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक आहर (आहड़) संग्रहालय से करते हैं। इस संग्रहालय में प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी के बर्तनों को संग्रहीत करके आज भी रखा गया है। अगर आपको ये जानना है कि प्राचीन और मध्यकाल में किस तरह मिट्टी के बर्तनों में भोजन बनाई जाती थी, तो आपको इसके लिए यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए। ब्रिटिश काल के भी कई चीजों को यहां देख सकते हैं। इतिहास और कला-संस्कृति का बेजोड़ नमूना देख सकते हैं आप। यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:रामबाग पैलेस: जिसे कहा जाता है जयपुर का गहना
अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
राजस्थान के साथ-साथ जयपुर का सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन संग्रहालय है अल्बर्ट हॉल म्यूजियम। कहा जाता है कि उस समय म्यूजियम का नाम और डिजाइन लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम से लिया था। अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में कई पुराने चित्र ,दरियां, हाथी दांत ,कीमती पत्थर, धातु ,मूर्तियां और रंग बिरंगे कई वस्तुएं देखने को मिलती है। आपको बता दें कि पब्लिक म्यूजियम के रूप में ये साल 1887 में खुला था। इतिहास प्रेमियों के लिए ये जगह बेहद ही खास है।(दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम)
अजमेर म्यूजियम
राजस्थान के साथ अगर आपको अजमेर के इतिहास को भी करीब से जानना है, और मध्यकाल के दौरान मुग़ल शासकों के सम्पूर्ण इतिहास के बारे में जानना है, तो आपको अजमेर म्यूजियम जाना चाहिए। इस संग्रहालय में मूर्तियां, सिक्के, हस्तशिल्प, औजार आदि को आप आसानी से देख सकते है। कहा जाता है कि मुग़ल बादशाह अकबर से जुड़ी कई नायब चीजें भी यहां रखी गई हैं। (3D म्यूजियम) आपको बता दें कि इस म्यूजियम का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था, जिसे भरतपुर म्यूजियम के नाम से भी जाना जाता है। यहां भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:चलिए जानते हैं बीकानेर के लालगढ़ पैलेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
जोधपुर संग्रहालय
जिस तरह से आहड़ संग्रहालय, अजमेर म्यूजियम और अल्बर्ट हॉल म्यूजियम फेमस है ठीक उसी तरह जोधपुर संग्रहालय भी एक विश्व प्रसिद्ध म्यूजियम है। यहां प्राचीन और दुर्लभ पेंटिंग, मूर्तियां और हथियार आदि को आसानी से देख सकते हैं। एक तरह से जोधपुर का सम्पूर्ण इतिहास इस संग्रहालय में कैद है। (जोधपुर की शान है मेहरानगढ़ किला) अगर आप जोधपुर घूमने के लिए निकल रहे हैं, तो इस जगह को यात्रा में शामिल करना कतई न भूलें। आपको बता दें कि इसे जोधपुर का सरकारी संग्रहालय भी कहा जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@www.trawell.in,live.staticflickr.com)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों