Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

भारत के इन धार्मिक स्थलों पर महिलाओं का जाना है वर्जित

भारत में कुछ ऐसे धार्मिक स्थल है जहां महिलाओं को कभी भी अंदर नहीं जाने दिया जाता है। आइए जानते हैं इन धार्मिक जगहों के बारे में।
Updated:- 2021-06-04, 09:44 IST
temples where females are not allowed know

अगर देखा जाए तो सबसे सुंदर, अलग-अलग जाति और धर्म के मामले में भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां भारतीय लोग बिना किसी डर के अपने-अपने धर्मों का पालन बखूबी करते हैं। देश के हर राज्य और जिले में एक ही स्थान पर मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा आसानी से मिल जाते हैं। ये धार्मिक स्थल किसी भी धर्म के लोगों के लिए हमेशा से एक पवित्र स्थल रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत में ही कुछ ऐसे भी धार्मिक स्थल है जहां महिलाओं के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। जी हां, भारत में ऐसे कई मंदिर और तीर्थ स्थल है जहां महिलाओं को उस धार्मिक स्थल के अंदर नहीं जाने दिया जाता है। इस लेख में हम आपको इन्हीं धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

सबरीमाला मंदिर

temples where females are not allowed inside

केरल के पथानामथिट्टा जिले में मौजूद सबरीमाला मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में से एक है। सह्याद्रि पर्वतमाला पर मौजूद ये मंदिर हिंदू ब्रह्मचर्य देवता अयप्पन को समर्पित है। कहा जाता है कि इस मंदिर में आने के लिए भक्तों को 41 दिनों का व्रत रखना पड़ता है। ऐसे में पीरियड के कारण महिलाएं ये व्रत पूरा नहीं कर पाती हैं, इसलिए इस मंदिर के परिसर में महिलाओं को नहीं जाने दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल के कुछ वर्षों में महिलाओं को मंदिर में जाने को लेकर कई बार विरोध भी देखा गया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को अंदर जाने की अनुमति दे दी है लेकिन, स्थानीय लोग आज भी इसका विरोध करते हैं।

इसे भी पढ़ें:कानपुर का ये अनोखा मंदिर हर साल बताता है मानसून का हाल, जानें इसके बारे में

पीर हाजी अली दरगाह

temples where females are not allowed inside

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौजूद पीर हाजी अली दरगाह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए एक बेहद ही पवित्र धार्मिक स्थल है। इस दरगाह में हर महीने लाखों भक्त हाजी अली की कब्र पर चादर चढ़ाने के लिए आते हैं। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर महीने लाखों भक्त आते तो हैं, लेकिन इस दरगाह में आज भी महिलाओं के प्रवेश की मनुमति नहीं है। (बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल) साल 2011-12 के आसपास कुछ समय के लिए इस पाबंदी को हटा दिया गया थी लेकिन, बाद में फिर से इसपर पाबंदी लगा दी गई।

शनि शिंगणापुर मंदिर

temples where females are not allowed inside

महाराष्ट्र के अहमदाबाद जिले में मौजूद शनि शिंगणापुर मंदिर एक बेहद ही प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है। ये मंदिर भगवान शनि के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में हर साल लाखों भक्त शनि के दर्शन के लिए आते हैं। कई लोग मंदिर के साथ-साथ इसके आसपास मौजूद खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए आते हैं। लेकिन, महिलाओं को पिछले 400 सौ वर्षों से इस मंदिर में जानें की अनुमति नहीं थी। लेकिन, वर्ष 2016 में भारी विरोध के कारण इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति मिली।

इसे भी पढ़ें:भारत के इन 10 सूर्य मंदिरों के बारे में कितना जानती हैं आप?

कार्तिकेय मंदिर

temples and places where females are not allowed inside

राजस्थान के पुष्कर शहर में मौजूद ब्रम्हा मंदिर भगवान ब्रम्हा जी को समर्पित है। इस मंदिर के परिसर में मौजूद है कार्तिकेय मंदिर, जिसमें महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं है। कहा जाता है कि कार्तिकेय ब्रह्मचारी ईश्वर है, इसलिए कोई महिला इस मंदिर में प्रवेश नहीं करती है, अगर महिलाएं जाती भी है तो लोग क्रोधित हो जाते हैं। (दिल्ली के 6 प्रसिद्ध मंदिर) इस मंदिर के आसपास महिलाओं को प्रार्थना करने की भी अनुमति नहीं है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.khaskhabar.com, ewsnationtv.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।