herzindagi
famous snowfall places to visit in november

Snowfall Places: नवंबर में भारत की इन हसीन जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने आप भी पहुंचें

Snowfall Places In Hindi: अगर आप भी नवंबर में बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो भारत की इन हसीन जगहों पर परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-11-07, 19:06 IST

Snowfall Places In India: बर्फबारी देखना और उसके के बीच घूमना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए कई लोग बर्फबारी का हसीन लुत्फ उठाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते रहते हैं।

हिमाचल से लेकर उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों पर बर्फबारी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसलिए इन जगहों पर बर्फबारी के सीजन में हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आप भी नवंबर के महीने में हसीन बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ मनमोहक बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

कुफरी, हिमाचल प्रदेश (Kufri, Himachal Pradesh)

Kufri, Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए कई लोग कुल्लू-मनाली, शिमला या डलहौजी जैसी चर्चित जगहों का ही नाम लेते हैं, लेकिन अगर आप नवंबर के महीने में ही हसीन बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको कुफरी पहुंच जाना चाहिए।

समुद्र तल से करीब 9 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कुफरी जन्नत से कम नहीं है। कई बार सितंबर के महीने में भी यहां बर्फबारी देखी जाती है। नवंबर के महीने में भी यहां बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। कुफरी में एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के साथ-साथ सेब के बागानों के बीच भी घूम सकते हैं। आपको बता दें कि कुफरी शिमला से करीब 15 किमी की दूरी पर मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: Family Travel: परिवार संग नवंबर महीने में भारत की इन हसीन जगहों पर छुट्टियां मनाने पहुंचें

यह विडियो भी देखें

औली (Auli, Uttarakhand)

Auli, Uttarakhand

उत्तराखंड में घूमने की बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले नैनीताल, मसूरी, अल्मोड़ा या मुनस्यारी जैसी चर्चित जगहों पर भी घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप नवंबर में उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको औली पहुंच जाना चाहिए।

समुद्र तल से करीब 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद औली में हसीन बर्फबारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। नवंबर के महीने में यहां बर्फबारी भी होती रहती है। इसलिए इस महीने में कुछ अधिक ही पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। बर्फबारी के समय पहाड़ सफेद चादर से ढक जाते हैं। घर के मैदान सफेद ही सफेद दिखाई देता है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ-साथ यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

 

रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass)

रोहतांग दर्रा की खूबसूरती सिर्फ हिमाचल प्रदेश या भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी खूबसूरती विदेशों में भी है। भारत की सबसे ऊंची जगहों में शामिल रोहतांग दर्रा में सितंबर के महीने से बर्फबारी शुरू हो जाती है।

अगर आप हिमालय की गोद में मौजूद किसी हसीन जगह और हसीन बर्फबारी को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर यहां आपको परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ जरूर पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि रोहतांग दर्रा में मौजूद पहाड़ हर समय बर्फ की चादरों से ढके होते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।

लाचुंग (What is Lachung famous for)

Lachung

बर्फबारी सिर्फ हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड में ही नहीं होती है, बल्कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भी होती है। सिक्किम के लाचुंग में भी नवंबर में बर्फबारी शुरू हो जाती है।

लाचुंग बर्फबारी के साथ-साथ हसीन दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। हिमालय की गोद में मौजूद लाचुंग नॉर्थ ईस्ट में घूमे जाने वाली सबसे बेहतरीन जगहों में से एक मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: क्या आप भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत गांव में घूमना चाहेंगे?

 


लद्दाख (Ladakh tourism)                  

बर्फबारी में घूमने की बात हो और लद्दाख का जिक्र न हो, ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। अगर आप नवंबर में बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको लद्दाख जरूर पहुंचना चाहिए।

लद्दाख में अक्सर इतनी बर्फबारी होती है कि 4-5 फीट उंचा पहाड़ बन जाता है। इसलिए लद्दाख को भारत का बेस्ट स्नो डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

FAQ
भारत के कौन-कौन से राज्य में बर्फ गिरती है?
भारत के कश्मीर, हिमाचल, अरुणाचल, उत्तराखंड व पूर्वोत्तर राज्यों में बर्फबारी होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।