Best Places to Visit in Jammu and Kashmir: धरती के स्वर्ग में बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो इन खूबसूरत जगहों पर पहुंचें

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि मनमोहक बर्फबारी का बेहतरीन लुत्फ उठाने के लिए भारत की किन जगहों पर जाना पसंद करेंगे तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आप धरती का स्वर्ग यानी जम्मू कश्मीर का नाम जरूर लेंगे।
भारत में धरती के स्वर्ग के नाम से प्रसिद्ध जम्मू-कश्मीर एक ऐसा राज्य है जहां घूमने के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी पहुंचते रहते हैं। खासकर बर्फबारी के समय जम्मू-कश्मीर से सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इस लेख में हम आपको जम्मू-कश्मीर की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की मनमोहक बर्फबारी को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं।
गुलमर्ग (Gulmarg)
गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर की एक ऐसी जगह है जो सैलानियों द्वारा बेहद पसंद की जाती है। वैसे तो यहां किसी भी मौसम में घूमने के लिए सैलानी पहुंचते रहते हैं, लेकिन बर्फ़बारी के समय में सबसे अधिक पहुंचते हैं।
कहा जाता है कि बर्फबारी के समय गुलमर्ग का नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे कुदरत ने सारी खूबसूरती एक जगह भेज दी हो। हर तरफ बर्फीले पहाड़, मनमोहक घाटियां और हरे-भरे जंगल को देखकर आपका भी मन तृप्त हो उठेगा। यहां आप स्नो राइड और ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:सिक्किम की इन जगहों पर बर्फबारी किसी जन्नत से कम नहीं, आप भी पहुंचें
सोनमर्ग (Sonamarg)
गुलमर्ग में घूमने के बाद सोनमर्ग में बर्फबारी का मज़ा उठाने के लिए जा सकते हैं। समुद्र तल से लगभग 2 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है।
अपनी असीम खूबसूरती के लिए यह जगह दुनिया भर में फेमस है। बर्फबारी के समय सफ़ेद चादर से ढके पहाड़, झील और घास के मैदान कुछ अद्भुत नजारा प्रस्तुत करते हैं। सोनमर्ग में भी आप स्नो राइड और ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।(जम्मू-तवी में घूमने की जगह)
पटनीटॉप (Patnitop)
जम्मू से लगभग 109 किमी की दूरी पर स्थित पटनीटॉप अंतहीन और मनमोहक दृश्यों के लिए भारत के लगभग हर शहर में फेमस है। दिसंबर और जनवरी के महीने में यहां स्थित पहाड़, घास के मैदान, झील या फिर देवदार के पेड़ बर्फ की चादर से ढक जाते हैं।
यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद ही खास है। पटनीटॉप से कुछ ही दूरी पर स्थित सनासर पैराग्लाइडिंग बेस भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Year Ender 2022: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, क्या आप यहां घूमने गए हैं?
जम्मू-कश्मीर की इन जगहों पर भी पहुंचें
गुलमर्ग, सोनमर्ग और पटनीटॉप में बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने के अलावा यहां स्थित अन्य जगहों पर भी जा सकते हैं। जी हां, जम्मू-कश्मीर में आप बालटाल घाटी, युसमर्ग या फिर पहलगाम जैसी मनमोहक जगहों पर भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप लेह लद्दाख और श्रीनगर में भी मनमोहक बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं।(लेह लद्दाख में घूमने की जगह)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,worldatlas)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।