फ़िल्मी दुनिया और प्रसिद्ध टीवी के कलाकारों के बारे में हम और आप भली-भांति जानते हैं। ये सभी सेलिब्रिटीज फिल्मी दुनिया से दूर अपनी छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए विदेश में जाने के साथ-साथ भारत की कुछ खास जगहों को भी चुनते हैं।
बॉलीवुड या टीवी सेलिब्रिटीज अपनी रोज की दिनचर्या और काम के बाद ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां वो सुकून से कुछ समय बिता सकें। ऐसे में अगर आपसे यह पूछा जाए कि भारत में किस-किस जगह भारतीय सेलिब्रिटीज घूमना पसंद करते हैं तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है?
इस लेख में हम आपको साल 2022 की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय सेलिब्रिटीज सबसे अधिक घूमना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं।
अगर सेलिब्रिटीज द्वारा साल 2022 में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जगह के बारे में जिक्र करें तो उसका नाम कोई और नहीं बल्कि बीकानेर है। जी हां, राजस्थान के इस शहर को बॉलीवुड या टीवी सेलिब्रिटीज द्वारा सबसे अधिक पसंद किया गया है।
राजस्थान का बीकानेर जूनागढ़ का किला, गजनेर पैलेस, लालगढ़ पैलेस और गजनेर वन्यजीव अभयारण्य जैसी जगहों के लिए पूरे भारत में फेमस है। शाही मेहमान नवाजी के लिए बीकानेर दुनिया भर में फेमस है। शायद इसलिए सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बीकानेर है।
राजस्थान की एक और जगह जिसे सेलिब्रिटीज द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। उत्तर में बनास नदी और दक्षिण में चंबल नदी से घिरा हुआ यह स्थान भारत के साथ-साथ विश्व भर में रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए फेमस है। शायद इसी वजह से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जंगल सफारी के लिए यहां पहुंचते रहते हैं।
यह स्थान रणथम्भोर/रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर का किला, जोगी महल और रणथम्भोर से लगभग 20 किमी दूरी पर मौजूद सुरवाल झील के लिए पूरे भारत में फेमस है।
इसे भी पढ़ें:साल 2022 की सबसे फेमस जगहों के बारे में कितना जानते हैं आप?
गोवा भारत की एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ भारतीय सितारे ही नहीं बल्कि विदेशी सितारे भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। गोवा में स्थित एक से एक खूबसूरत समुद्री तट हैं। गोवा लाइट लाइफ के लिए दुनिया भर में फेमस है।
पालोलेम बीच, बागा बीच, दुधसागर फॉल्स, अंजुना बीच और चोराओ द्वीप जैसी जगहों के लिए गोवा भारत के साथ-साथ विश्व भर में भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा काजू के लिए गोवा काफी फेमस है।
महानगर यानी मुंबई से कुछ ही दूरी पर मौजूद अलीबाग भी सेलिब्रिटीज द्वारा पसंद की जाने वाली एक परफेक्ट जगह है। अलीबाग पूरे भारत में खूबसूरत समुद्री तट के लिए फेमस है। यहां बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी सेलिब्रिटीज भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
पहाड़ी या हिल स्टेशन के बारे में जिक्र होता है सबसे पहले मनाली का नाम ज़रूर लिया जाता है। जी हां, हिमाचल का मनाली एक ऐसी जगह है जिसे सेलिब्रिटीज द्वारा 2022 में काफी पसंद किया गया है।
मनाली में बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी सितारे खासकर बर्फ़बारी के समय घूमने के लिए पहुंचते हैं। सिर्फ सितारे ही नहीं बल्कि आम लोग ही बर्फ़बारी के समय मनाली से सबसे अधिक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:दिसंबर में पार्टनर संग इन रोमांटिक जगहों पर पहुंचें, नहीं करेगा लौटने का मन
भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर 'झीलों की नगरी' के नाम से फेमस उदयपुर भी सेलिब्रिटीज द्वारा साल 2022 में पसंद की जाने वाली सबसे फेमस जगहों में से एक है।
उदयपुर पिछोला झील, फतेहसागर झील और जयसमंद झील के अलावा अन्य झीलों के लिए काफी फेमस है। सिटी पैलेस, सज्जन गढ़ पैलेस, विंटेज कार म्यूज़ियम और सहेलियों की बाड़ी जैसी जगहों के लिए उदयपुर फेमस है।
इन 6 जगहों के अलावा भारत की कुछ ऐसी जगहें भी हैं जिन्हें साल 2022 में सेलिब्रिटीज द्वारा काफी पसंद किया गया है। जैसे-लोनावला, मसूरी, लद्दाख, जयपुर, हैदराबाद और जोधपुर जगह भी शामिल हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@wikipedia,anandtoursandtravels,travel-guide)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।