Snowfall Places to Visit in Sikkim: सिक्किम की इन जगहों पर बर्फबारी किसी जन्नत से कम नहीं, आप भी पहुंचें

भारतीय लोग बर्फबारी का लुत्फ़ उठाना बेहद पसंद करते हैं। इसलिए कई लोग बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने के लिए हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की जगहों पर घूमने पहुंचते रहते हैं।
लेकिन उत्तर-भारत के इन दो राज्यों के अलावा नॉर्थ-ईस्ट में ऐसी कई जगहें हैं जहां की बर्फबारी किसी जन्नत से कम नहीं। यहां भी भारी संख्या में देशी और विदेशी सैलानी बर्फबारी का मज़ा उठाने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इस लेख में हम आपको सिक्किम की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कि बर्फबारी को देखकर आप यक़ीनन हिलाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भूल जाएंगे। आइए जानते हैं।
थांगू घाटी (Thangu Valley)

बर्फ से ढके पहाड़ और अद्भुत वैली देखने का मज़ा किसी एक राज्य में उठाना चाहते हैं तो फिर आपको सिक्किम की थांगू वैली घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। बर्फबारी के मौसम में यहां का नज़ारा देखकर लगभग कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है।
आपको बता दें कि समुद्र तल से लगभग 4 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद थांगू घाटी बर्फबारी के समय पूरी तरीके से ढक जाती है। यहां आप एक से एक बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। थांगू घाटी में मौजूद आदिवासी समुदाय के लोगों से भी रूबरू हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, क्या आप यहां घूमने गए हैं?
लाचुंग गांव (Lachen Village)

समुद्र तल से लगभग 1 हज़ार से भी अधिक फुट की ऊंचाई पर मौजूद और तीस्ता नदी के किनारे स्थित लाचुंग गांव सिक्किम में घूमने के लिए एक बेहतरीन और खूबसूरत जगह है।
शायद आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि इस गांव को नॉर्थ-ईस्ट में सबसे सुंदर गांव में से एक माना जाता है। तीस्ता नदी के किनारे स्थित यह गांव बर्फबारी में एक नहीं बल्कि कई अद्भुत दृश्यों के लिए फेमस है।
चोपता घाटी (Chopta valley)

नॉर्थ-सिक्किम में स्थित लगभग 13 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर चोपता घाटी बर्फबारी में घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। देवदार के वृक्ष, वृक्षों के बीच बर्फीली चोटियां, नदियां और घास के मैदान का अद्भुत नज़ारा देखने के बाद मन तृप्त हो जाता है।
बर्फ़बारी में घूमने के साथ-साथ यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां आप स्नो ट्रैकिंग, स्नो स्केटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग करने के अलावा आप चाय के बागानों में स्वादिष्ट-स्वादिष्ट चाय की चुस्की भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:दिसंबर में पार्टनर संग इन रोमांटिक जगहों पर पहुंचें, नहीं करेगा लौटने का मन
सिक्किम में इन जगहों पर भी बर्फबारी का लुत्फ़ उठाएं

सिक्की में थांगू घाटी, लाचुंग गांव और चोपता घाटी जैसी जगहों पर बर्फबारी का बेहतरीन लुत्फ़ उठाने के साथ-साथ आप अन्य जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप जीरों पॉइंट, युमथांग घाटी, गुरुडोंगमर झील जैसे जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा नॉर्थ-सिक्किम में आप गनाथांग, जुलुक और ओल्ड बाबा मंदिर जैसी जगहों पर बर्फबारी का मज़ा उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@travelsiteindia,tourgenie)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।