Travel With Family: सितंबर में परिवार संग भारत की इन शानदार जगहों पर घूमने पहुंचें

Best Places To In September: सितंबर साल एक एक ऐसा महीना होता है जब देश में मानसून खत्म होने को होता है। मानसून में न घूमने वाले लोग सितंबर महीने का इंतजार बेसब्री से करते हैं ताकि दोस्त, पार्टनर और परिवार के साथ घूमने निकल सकें।
परिवार के साथ घूमने का एक अलग ही मजा होता है। जब एक साथ माता-पिता और बच्चे घूमने के लिए निकलते हैं तो सफर का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे कई लोग है जो अभी से ही सितंबर में घूमने का प्लान बना चुके होंगे।
अगर आप भी सितंबर में परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हैं और भारत की कुछ शानदार जगहों की तलाश में कई लोगों से पूछ चुके हैं, तो फिर आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में सितंबर में परिवार संग घूमने की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा जा रहे हैं।
उदयपुर (Udaipur Tourist Places, Rajasthan)
सितंबर में परिवार संग राजस्थान की किसी शानदार शहर को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर जयपुर या जैसलमेर नहीं बल्कि, उदयपुर पहुंचना चाहिए। झीलों की नगरी के नाम से फेमस उदयपुर सितंबर में बेहद ही मनमोहक हो जाता है और मौसम भी एकदम सुहावना रहता है।
मनमोहक झीलों और झील की किनारे-किनारे स्थित भव्य और मनमोहक महल को देखने के बाद परिवार से सभी लोग खुशी से झूम उठेंगे। उदयपुर में आप शाही मेहमान नवाजी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- उदयपुर में घूमने की जगहें- फ़तेह सागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर और सहेलियों की बारी जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Famous Valley: मध्य प्रदेश की लोटस वैली घूमने के बाद हिमाचल और उत्तराखंड को भूल जाएंगे
पंचगनी (Panchgani Tourist Places, Maharashtra)
परिवार के साथ जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं तो महाराष्ट्र की कोई न कोई जगह जरूर शामिल रहती है। ऐसे में अगर आप परिवार संग महाराष्ट्र की किसी शानदार जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको पंचगनी पहुंच जाना चाहिए।
पंचगनी एक ऐसी जगह है जहां हर महीने में लाखों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर सितंबर में कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। शहर यह प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है।
- पंचगनी में घूमने की जगहें- कास पठार, टेबल लैंड, भीलर फॉल्स, पारसी प्वाइंट और राजपुरी गुफाएं जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कुर्ग (Coorg Tourist Places, Karnataka)
कुर्ग कर्नाटक राज्य का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यह एक ऐसी जगह है जिसे परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट मानी जाती है। कुर्ग की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इस शहर को भारत के स्कॉटलैंड नाम से भी जाना जाता है।
वनों से ढकी पहाड़ियां, मसाले और कॉफी के और लुभावने दृश्यों की वजह से फैमिली वेकेशन के लिए इंडिया के बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। सितंबर के महीने में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना होता है।
- कुर्ग में घूमने की जगहें- एबी फॉल्स, नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु वाटर फॉल्सअ और होननामना केर झील जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Hill Stations Around Mathura: जन्माष्टमी पर मथुरा जा रहे हैं तो आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना न भूलें
कौसानी (Kausani Tourist Places, Uttarakhand)
अगर आप सितंबर के महीने में परिवार संग उत्तराखंड की हसीन वादियों में पहुंचना चाहते हैं, तो फिर आपको नैनीताल, अल्मोड़ा या मसूरी नहीं, बल्कि कौसानी पहुंच जाना चाहिए।
कौसानी उत्तराखंड का एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। कौसानी की शांत वातावरण में परिवार संग सुकून का पल बिता सकते हैं। यहां कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- कौसानी में घूमने की जगहें- रुद्रधारी फाल्स, बैजनाथ मंदिर, सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय और कौसानी टी एस्टेट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Ctedit:(@shutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।