ये हैं दिसंबर के महीने में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें

हर महीने में किसी खास जगह पर घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। खासकर दिसंबर के महीने में भारत के कुछ विशेष हिस्सों में घूमने का तो और भी अधिक मज़ा है। इस महीने में ना ही अधिक गर्मी पड़ती है और ना ही अधिक ठंड। अन्य महीनों के मुकाबले दिसंबर में लगभग सभी हिस्सों के पर्यटक स्थलों की सुन्दरता भी अपने चरम पर होती है। ऐसे कई लोग भी होते हैं, जो साल के आखरी महीने को सेलिब्रेट करने के लिए किसी ना किसी खूबसूरत जगह की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी दिसंबर में अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बहुत कम पैसों में भारत की इन बेहतरीन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं-
अल्लेप्पी
केरल राज्य में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल जिसे अलाप्पुझा के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप दक्षिण भारत में घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो इस से अच्छी कोई जगह नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केरल में यह जगह कपल्स और हनीमून के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। दिसंबर के महीने में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। यक़ीनन इस जगह घूमने के बाद आप किसी भी हिल स्टेशन को भूल जाएंगे। यहां आप बीच पर घूमने के साथ नौका विहार और कुमारकोम पक्षी अभयारण्य भी घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Travel Trip: इस वीकेंड पटियाला की इन बेहतरीन जगहों पर घूमने पहुंचें
कसौली
वहां घूमने जाने से क्या फायदा, जहां अक्सर लोग भीड़ में घूमने के लिए पहुंच जाते हैं। क्यूं ना, दिसंबर के महीने में वहां घूमने पहुंचा जाए, जहां अक्सर बहुत कम लोग जाते हैं घूमने के लिए। जी हां, यहां बात हो रही है हिमाचल के कसौली के बारे में। एक छोटा सा हिल स्टेशन, जो प्रकृति के रोमांचक नज़ारे के लिए प्रसिद्ध है। शांति और सुकून से भरा कसौली फैमिली या पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है। ब्रिटिशों द्वारा निर्मित यहां के भव्य विक्टोरियन ईमारतें काफी प्रसिद्ध है। घने जंगल, झील और झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
गुलमर्ग
वाह! क्या खूबसूरत जगह है यार! मज़ा आ गया यहां घूम के! शायद, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में घूमने के बाद आप कुछ ऐसा ही बोलेंगे। खैर, अगर आप दिसंबर में जम्मू-कश्मीर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे अच्छी कोई जगह नहीं। फैमिली वेकेशन, हनीमून या फिर पार्टनर के साथ घूमने के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बेहतरीन जगह है। समुद्र तल से लगभग 2700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग बर्फ से ढके पहाड़ों और सदाबहार वन को देखकर यकीकन आप यहीं के हो जाना चाहेंगे।
इसे भी पढ़ें: आगरा फोर्ट से जुड़ी ये 7 दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
शिलांग
अगर आप दिसंबर में घूमने के लिए नार्थ-ईस्ट की किसी बेहतरीन जगह की तलाश में है, तो शिलांग से अच्छी कोई जगह नहीं है। पूरे नार्थ-ईस्ट में दिसंबर के महीने में घूमने के लिए शिलांग एक बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन है। इस हिल स्टेशन पर घूमने के साथ-साथ आप यहां अनेक एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिलांग को घूमने के मामले में 'पूर्व का स्कॉटलेंड' भी कहा जाता है। अब, यक़ीनन बोला जा सकता है कि अगर आप दिसंबर के महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों में से किसी ना किसी जगह आप ज़रूर घूमने जाना चाहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.akshartours.com,hindi.holidayrider.com,i0.wp.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।