South India Best Places: नवंबर की छुट्टियों में दक्षिण भारत की इन टॉप जगहों को आप भी बनाएं डेस्टिनेशन

Top Places To Visit In South India: देश के सबसे खूबसूरत हिस्सों की बात होती है, तो कई लोग दक्षिण भारतीय राज्यों का जिक्र सबसे पहले करते हैं, क्योंकि दक्षिण भारत पांच राज्यों का एक बेहतरीन समूह है।
दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने या मौज-मस्ती के लिए पहुंचते रहते हैं।
अगर आप भी नवंबर में दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आप विदेशी जगहों को भूल जाएंगे।
अल्लेप्पी (Alleppey)
नवंबर के महीने में दक्षिण भारत की किसी शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले अल्लेप्पी ही पहुंचते हैं। केरल में मौजूद अल्लेप्पी सिर्फ दक्षिण भारतीय ही नहीं, बल्कि एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी माना जाता है।
अल्लेप्पी खूबसूरत समुद्री तट, बैकवाटर और लैगून के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। अल्लेप्पी की खूबसूरती देखते हुए इसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। अल्लेप्पी में आप अल्लेप्पी समुद्र तट, एलेप्पी बैकवाटर्स, कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, कुट्टनाड और वेम्बनाड झील जैसी शानदार और अद्भुत जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
गोकर्ण (Gokarna)
अगर आप नवंबर के महीने में कर्नाटक की धरती पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको कूर्ग या हम्पी नहीं, बल्कि गोकर्ण की खूबसूरती के बीच पहुंच जाना चाहिए। गोकर्ण भारत के टॉप डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है।
अरब सागर के किनारे स्थित गोकर्ण अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पार्टी डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई देशी और विदेशी लोग समुद्र किनारे सिर्फ पार्टी करने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, गोकर्ण बीच के किनारे सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। गोकर्ण को भारत के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में से भी एक माना जाता है।
कोडाइकनाली (Kodaikanal)
दक्षिण भारत के कर्नाटक में स्थित कोडाइकनाली सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटक स्थल माना जाता है। कोडाइकनाली, तमिलनाडु का एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है। यह समुद्र तल से 7200 फीट ऊपर स्थित है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, चाय के बागान, घास के मैदान और झील-झरने कोडाइकनाली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे हिल स्टेशनों के राजकुमार के रूप में भी जाना जाता है। यह सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप कोडईकनाल झील, कोकर्स वॉक, स्तंभ चट्टान, सिल्वर कैस्केड फॉल्स और चेट्टियार पार्क जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अरकू वैली (Araku Valley)
हिमाचल और उत्तराखंड में स्थित वैली घूमकर बोर हो गए हैं, तो दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में स्थित अरकू वैली का दीदार करने पहुंच सकते हैं। आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखपट्नम जिले में स्थित अरकू वैली खूबसूरती का असीम भंडार माना जाता है।
अरकू वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। अरकू वैली में आप कातिका वाटरफॉल, अनंतगिरी हिल्स, भीमुनिपटनम और दुम्ब्रिगुडा जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। अरकू वैली में आप ट्रैकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Pokhara Nepal: नेपाल के पोखरा में हनीमून पर जाने का है प्लान, तो इन ट्रैवल टिप्स एंड हैक्स को भूलकर ही न करें इग्नोर
नवंबर में इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
दक्षिण भारत में अन्य ऐसी और भी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप डेस्टिनेशन बना सकते हैं। जैसे- केरल में मुन्नार और वायनाड, तमिलनाडु में रामेश्वरम और कांचीपुरम, कर्नाटक में बादामी और मैसूर के अलावा पुदुचेरी जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।